Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा की इनेलो, बसपा और हलोपा से हुई सांठगांठ जगजाहिर, वोट की चोट से मिलेगा जवाब :दुष्यंत चौटाला

Updated on Wednesday, September 18, 2024 18:03 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा अपनी हार की घबराहट से सांठगांठ में जुटी हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सिरसा में बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन वापस लेना भाजपा की इनेलो, बसपा और हलोपा की सांठगांठ को दर्शाता है और यह सांठगांठ जगजाहिर भी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे है कि उन्हें बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन वापस होने की जानकारी नहीं है और वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी हाईकमान के आदेश पर चुनाव से पीछे हटने की बात कह रहे है, ये दिखाता है कि किस स्तर पर ये आपस में मिले हुए है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि चारों पार्टी बीजेपी, इनेलो, बसपा और हलोपा की पोल खुल चुकी है, क्योंकि प्रदेश की जनता इन्हें अच्छे से समझ गई है और जनता इस गठजोड़ को वोट की चोट से जवाब देगी। बुधवार को दुष्यंत चौटाला डबवाली में जेजेपी-एएसपी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। दुष्यंत चौटाला ने 25 से ज्यादा गांवों में ‘जन विश्वास यात्रा’ के माध्यम से दिग्विजय चौटाला के लिए वोट की अपील की। ग्रामीणों द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

दिग्विजय के चुनाव प्रचार के मैदान में उतरे पूर्व डिप्टी सीएम, 25 गांवों में यात्रा करके मांगे वोट

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जेजेपी-एएसपी गठबंधन का जोर-शोर से चुनाव प्रचार चल रहा है और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं चुनाव की तैयारियों में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारे गठबंधन के पक्ष में अच्छा माहौल बन रहा है और त्रिकोणीय मुकाबले में जेजेपी-एएसपी अहम भूमिका निभाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी की राज में हिस्सेदारी होने के कारण हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जेजेपी के विकास कार्यों के प्रचार में गति दें, जनता काम करने वालों को ही अपने क्षेत्र से विधानसभा में भेजती है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डबवाली में जो लोग इनेलो नेता और उनके उम्मीदवार आदित्य एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते थे, वही आज आपस में हाथ मिलाकर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग ऐसे लोगों से सावधान रहकर दिग्विजय चौटाला का साथ दे और डबवाली के विकास की जिम्मेदारी उनकी होगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डबवाली के हित में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और विधायक नैना चौटाला ने विकास कार्य करवाए थे, अब अपने युवा दिग्विजय को भी ताकत देकर चंडीगढ़ भेजे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X