Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

राहुल गांधी क्या कोईं भी आये, भाजपा आरक्षण व्यवस्था को छूने नहीं देगीः अमित शाह

Updated on Tuesday, September 17, 2024 19:33 PM IST

भिवानी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के समर्थन में हरियाणा के लोहारु में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में भाजपा सरकार द्वारा हरियाणा में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया और सेना, किसान व अग्निवीर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति कर रही कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा चुनाव सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब, भाजपा वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई, भाजपा नेत्री व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, लोहारु भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

हरियाणा कांग्रेस में कलह, 4-4 नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए लड़ाई कर रहे, हरियाणा के अग्निवीरों को पेंशन वाली नौकरी देने की ज़िम्मेदारी भाजपा की 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब चौटालाओं की सरकार चलती थी तब खर्ची और पर्ची के बिना किसी को नौकरी नहीं मिलती थी। अब भारतीय जनता पार्टी का राज है तो खर्ची और पर्ची दोनों का प्रचलन खत्म हो चुका है। नायब सिंह सैनी नए हरियाणा का संकल्प लेकर आगे बढ़े हैं।  केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान दिया कि कांग्रेस आरक्षण को हटा देगी। राहुल गांधी ने कश्मीर में भी यही कहा है कि वो एससी-एसटी के आरक्षण को समाप्त कर देंगे।

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की जनता निश्चिंत रहे, जब तक भारतीय जनता पार्टी है एससी-एसटी के आरक्षण को कोई हाथ भी नहीं लगा सकता। कांग्रेस के 10 साल के शासन में हरियाणा में निवेश और नौकरी दोनों को बर्बाद करने का कार्य हुआ, लेकिन आज सिर्फ भिवानी जिले में प्रधानमंत्री मोदी ने 1 लाख 40 हजार किसानों के बैंक एकाउंट में 297 करोड़ रुपये सीधे भेजने का कार्य किया है। अमित शाह ने कहा कि किसानों की 67800 हेक्टर भूमि की सिचाई करा कर उत्पादकता को बढ़ाने का कार्य किया है और 6 लाख 49 हजार लोगों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज दिया है। 70 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को बिना किसी शर्त के 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज दिया जाएगा। 535 करोड़ की लागत से नया मेडिकल कॉलेज बनाया, 4 नए सरकारी कॉलेज खोले, 30 करोड़ की लागत से लोहारु में विश्वविद्यालय और महिला कॉलेज की स्थापना की गई है।

राहुल गांधी झूठ बोलने की मशीन हैं, जो हर भाषा में झूठ बोल सकते , हुड्डा सरकार 4 फसलों पर एमएसपी देती थी, नायब सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी दी

शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और खिलाड़ियों की बात करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में हरियाणा में किसी भी जिले में खेल के लिए बेहतर मैदानों का निर्माण किया है और युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया है। हर ब्लॉक में, हर तहसील में खेलने और कोचिंग की सुविधा भाजपा की सरकार करेगी। शाह ने कहा कि कांग्रेस के राज में एमएसपी के नाम पर केवल 4 फसलों पर ही खरीदारी होती थी, जबकि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 24 फसलों की एमएसपी पर खरीदारी करती है। अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी में अंतरकलह की लड़ाई है, कांग्रेस पार्टी में लड़ाई खुद कांग्रेस से ही है 4 लोग एक दूसरे को हराकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, जो पार्टी खुद से ही लड़ने में व्यस्त है वो क्या ही चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा सेना में सबसे ज्यादा जवान भेजने वाला प्रदेश है, यहाँ के सैनिक 40 सालों से वन रैंक, वन पेंशन की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने नहीं दी। इंदिरा गांधी ने, राजीव गांधी ने और सोनिया-मनमोहन ने भी नहीं दिया। हरियाणा की जनता ने नरेन्द्र मोदी को वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनाया और प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में वन रैंक, वन पेंशन को लागू कर दिया। जब केन्द्र सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई है तो कांग्रेस और राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं। 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलने की मशीन हैं, जो हर भाषा में झूठ बोल सकते हैं। राहुल गांधी हरियाणा के चुनाव से पहले स्पष्ट करें की कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का कार्य अच्छा था या बुरा था? राहुल संसद में कहते हैं कि कांग्रेस ने भाजपा के अयोध्या को मकसद को हरा दिया, लेकिन अयोध्या में भाजपा का मकसद तो राम मंदिर बनाना था, राहुल गांधी को पसंद आए न आए, लेकिन राम मंदिर का निर्माण देश की जनता के दिल की आवज थी और इसे भाजपा ने पूरा किया। अमित शाह ने विधानसभा प्रत्याशी जेपी दलाल को विजयी बनाकर पुनः राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X