Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

असंध से पूर्व विधायक व सीपीएस सरदार बख्शीश विर्क भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल

Updated on Tuesday, September 17, 2024 18:41 PM IST

चंडीगढ़ । पूर्व सीपीएस एवं असंध से पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क ने मंगलवार को अपने सैकड़ों साथियों संग बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उनके साथ कई गांवों के सरपंच, पार्षद, भाजपा के कई पदाधिकारी, चेयरमैन और सैंकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस में आस्था जताई। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। हुड्डा और चौ. उदयभान ने सभी को कांग्रेस में पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बख्शीश सिंह विर्क के कांग्रेस में आने से ना केवल असंध बल्कि हरियाणा के कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त मिलेगी। 

इनेलो-जजपा-हलोपा भाजपा की बी टीम,  सिरसा में सबकी जुगलबंदी सार्वजनिक हो चुकी : हुड्डा

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनेलो, जजपा और हलोपा भाजपा की बी टीम हैं। सिरसा में इनकी जुगलबंदी सार्वजनिक भी हो चुकी है। कांग्रेस के तमाम विरोधी दल एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। इन पार्टियों ने टिकट भी इसी हिसाब से बांटे हैं और अब नामांकन वापस लेने का ड्रामा कर रहे हैं। लेकिन अब भाजपा और उसके सहयोगी कितनी भी साजिशें रच लें, प्रदेश की 36 बिरादरी कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बड़ी रैलियां होंगी और 8 अक्टूबर को पार्टी के पक्ष में जनादेश आएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6 हजार रुपए महीना पेंशन, 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर, पहले एक साल में एक लाख पक्की नौकरियां, 300 यूनिट बिजली फ्री देने का काम किया जाएगा।

चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस में भाजपा समेत अन्य दलों के 50 से ज्यादा विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसद शामिल हो चुके हैं। हरियाणा में अपनी हार को देखकर भाजपा के नेताओं की बौखलाहट अब सामने आने लगी है। भाजपाई 10 साल राज में रहने के बावजूद अपना कोई काम नहीं गिनवाते। इसके विपरित अब प्रदेशवासियों को धर्म और जात-पात की राजनीति में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा ही ‘फूट डालो राज करो’ का रहा है। इन्होंने सदा से ही समाज को बांटने, तोड़ने और बरगलाने का काम किया है, जबकि कांग्रेस हमेशा दिलों को जोड़ने की बात करती है।

विर्क के साथ कई गांवों के सरपंचों, पार्षदों व भाजपा पदाधिकारियों ने भी ज्वाइन की कांग्रेस

इस मौके पर सरदार बख्शीश सिंह विर्क के अलावा भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान संजय दूहन, भाजपा महामंत्री दिलावर मान, हरको बैंक निदेशक हरप्रीत सिंह, कोऑपरेटिव बैंक करनाल के चेयरमैन सुरेश, पूर्व मंडी प्रधान बैंत सिंह, सरपंच अशोक कुमार, सरपंच कुलदीप सिंह माली, पार्षद विजय गर्ग, पार्षद मेजर सिंह, पूर्व पार्षद मलक सिंह, लाडी बांगो, पलविंद्र सिंह संधु, पूर्व सरपंच विरेंद्र सिंह, साहब सिंह, जोगा सिंह पूर्व सरपंच, अमन कुमार पूर्व सरपंच, प्रवीन नरवाल पूर्व सरपंच, सरदार सुखदेव सिंह चेयरमैन जुंडला, बनविंद्र सिंह पूर्व सरपंच आदि ने भी कांग्रेस ज्वाइन की।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X