Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हुड्डा के लॉलीपॉप से गरीबों को कोई फायदा नहीं मिला, भाजपा ने दिए 100 गज के प्लॉट: मुख्यमंत्री नायब सैनी

Updated on Tuesday, September 17, 2024 18:15 PM IST

हिसार । प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के खाते में साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए भिजवाने का कार्य किया है। यह बात आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं श्रमिक दिवस समारोह में कहीं। नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भूपेंद्र हुड्डा ने जिन गरीब लोगों को लॉलीपॉप देकर 100 गज का प्लाट देने की बात की थी, उन्होंने न प्लॉट दिया न कागज और न कब्जा दिया। भाजपा सरकार ने निर्णय लिया था कि जिन लोगों के पास 100 गज का प्लॉट नहीं है, उनका रजिस्ट्रेशन करवाते ही पहले फेस के अंदर 1 लाख लोगों को 100 गज का प्लॉट देना था। लेकिन आचार संहिता लगते ही यह काम पूरा नहीं हो पाया लेकिन मैं यह दोबारा संकल्प लेता हूं कि जैसे ही तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी हमारी सरकार सारे गरीब वक्तियों को 100 गज का प्लाट देने का काम करेगी। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मजदूर और गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने काम किया है। सरकार लगातार श्रमिकों के हित में कार्य कर रही है।

हमने साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए श्रमिकों के खाते में भिजवाए: नायब सिंह सैनी

श्रमिकों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के इलाज के लिए सरकार ने आयुष्मान योजना शुरू की थी जिसका 20 लाख लोगों ने लाख उठाया है। हरियाणा के गरीब श्रमिकों को अब अच्छे इलाज के लिए किसी की तरफ देखने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत गरीब लोगों के लिए 3000 करोड रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है। श्रमिकों की बिटिया की शादी के लिए हमारी सरकार एक लाख 11 हजार का शगुन प्रदान कर रही है। अब श्रमिकों को अपनी बिटिया की शादी की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने उनकी जिम्मेदारी ले ली है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लंबे समय से श्रमिकों का पैसा रुका हुआ था। मुख्यमंत्री बनते ही मैंने तुरंत एक्शन लेते हुए उनके खाते में 80 करोड़ रूपया भिजवाने का कार्य किया। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को 100 गज का प्लाट दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा गरीबों को 100 गज प्लाट का लॉलीपॉप देकर गए थे। उन्होंने गरीबों को ना प्लाट दिया, ना कागज दिए और ही उनका कब्जा दिया। हमारी सरकार ने न केवल गरीबों को प्लाट दिए बल्कि कागज के साथ कब्जा भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने एक लाख परिवारों को 100 गज का प्लाट देने की तैयारी कर ली थी लेकिन आचार संहिता लग गई। प्रदेश में भाजपा की तीसरी सरकार बनते ही हमारी सरकार तुरंत एक लाख परिवारों को 100 गज का प्लांट देना की योजना को लागू करेगी।

भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं श्रमिक दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भाजपा के प्रत्याशी डा. कमल गुप्ता और जोगीराम सिहाग, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी सहित भारतीय मजदूर संघ के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X