Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर हरियाणा पुलिस पूरी तरह तैयार : डीजीपी, हरियाणा

Updated on Tuesday, September 17, 2024 18:15 PM IST

चंडीगढ । हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर हरियाणा पुलिस के 29 हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों तथा पैरामिल्ट्री की 225 कंपनियों की तैनाती की जाएगी। पैरामिल्ट्री की 70 कंपनियों को प्रदेश के अलग-2 क्षेत्रों में पहले की तैनात किया जा चुका है। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के साथ साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के लिए इससे जुड़े प्रत्येक पहलू का बारीकी से अध्ययन किया गया है। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को प्रदेश में मतदान के लिए 10 हजार 495 मतदान स्थलों पर कुल 20 हजार 629 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिन पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा, 3460 मतदान केन्द्रो को संवेदनशील(क्रिटिकल) माना गया है तथा 138 मतदान केन्द्रों को वल्नरेबल माना गया है तथा इन मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इन बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद रहेंगे।

राज्य के अंदर तथा अंतरराज्यीय (इंटर स्टेट) सीमाओं पर लगाए गए कुल 298 नाके, समुचित संख्या में तैनात किया गया पुलिस बल

 उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर 155 अंतरराज्यीय तथा 143 प्रदेश के भीतर नाके लगाए गए है जहां पर पुलिस की टीमों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में 480 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 419 स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा 32 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रखने तथा आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने को लेकर 1128 पेट्रोलिंग पार्टी भी लगाई गई है जो दिन रात गश्त कर रही है। लाइसेंसी हथियारों संबंधी जानकारी देते हुए  कपूर ने बताया कि प्रदेश में कुल 1 लाख 32225 आर्म्ड लाइसेंस जारी किए गए हैं जिनमें से 1 लाख 5014 लाइसेंसी हथियारों को चुनावो के चलते पुलिस थानों में जमा करवाया गया है। आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना के चलते प्रदेश में अब तक 52 लाइसेंसी हथियारों को जब्त किया जा चुका है जबकि 1080 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

29 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तथा पैरामिल्ट्रिी फोर्स की 225 कंपनियांे की होगी तैनाती, पैरामिल्ट्री की पहले ही 70 कंपनियां की जा चुकी हैं तैनात

कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर वचनबद्ध है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यह सबका उत्तरदायित्व है कि हम इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोग निष्पक्ष तथा निर्भय होकर 5 अक्टूबर को वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जरूर जाएं तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X