Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जीत के लिए भाजपा के दिग्गज मैदान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में करेंगे तीन रैली, 26 को सोनीपत आएंगे: मोहनलाल बड़ोली

Updated on Tuesday, September 17, 2024 16:06 PM IST

रोहतक । हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा पूरी रणनीति के तहत काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री हरियाणा में तीन रैली करेंगे। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश चुनावी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने बताया कि हरियाणा में इस बार भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोहनलाल बड़ोली ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर हरियाणा आ रहे हैं।

हिसार और पलवल में भी होगी जन आशीर्वाद रैली: मोहनलाल बड़ोली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली 26 सितंबर को सोनीपत में होगी। सोनीपत रैली का संयोजक मैं खुद रहूंगा। इसके अलावा हिसार में नरेंद्र मोदी की रैली होगी और इस रैली के संयोजक कुलदीप बिश्नोई होंगे। प्रधानमंत्री 2 अक्टूबर को पलवल में रैली करेंगे और इसके संयोजक कृष्णपाल गुर्जर होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 18 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे।

हिसार और पलवल में भी होगी जन आशीर्वाद रैली: मोहनलाल बड़ोली

मोहनलाल बड़ोली ने बताया कि आज का दिन बहुत खास है क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन तो है ही, साथ ही आज केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तीसरे कायकाल के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में ही 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई।

3 लाख करोड़ की सड़क, रेलवे की परियोजनाएं शुरू की, इन 100 दिनों में 11 लाख नई लखपति दीदी बनाई। बीते 100 दिनों में प्रधानमंत्री ने देशहित के लिए जितनी परियोजनाओं और विकास कार्यों की घोषणा की है, उतना कार्य कांग्रेस सरकार अपने दशकों के शासन में भी नहीं कर पाई थी। इन परियोजनाओं में देश के सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा गया।

गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के साथ-साथ समाज के अन्य सभी वर्गों को समान रूप से लाभान्वित करने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं निर्धारित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान हरियाणा भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, भाजपा मीडिया सह प्रभारी अशोक छाबड़ा, शमशेर खरक, संदीप आजाद, भाजपा नेता राजकुमार कटारिया और रोहतक मीडिया प्रमुख सनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस में सीएम कौन होगा पता ही नहीं 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ और लूट की राजनीति की है। इसका स्पष्ट उदाहरण कांग्रेस के टिकट वितरण में देखने को मिल रहा है। अपने कार्यकर्ताओं को ही कांग्रेस ने लूटा। राहुल गांधी की बात करें तो उनके आरक्षण खत्म करने की मानसिकता सबके सामने आ गई है। कांग्रेस रोज सपना लेकर सोती है कि हरियाणा में सरकार बनाएगी, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। अब तक तो कांग्रेस को यही नहीं पता कि हरियाणा में उनका सीएम कौन होगा। कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस में विद्रोह और गुटबाजी है, कांग्रेसी कुमारी सैलजा का अपमान कर रहे हैं। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आए तो जनता उन्हें भी जवाब देगी।

 केंद्रीय स्तर के नेता आएंगे हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय स्तर के नेता हरियाणा में आएंगे। अमित शाह, राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित केंद्रीय नेता हरियाणा में आएंगे। मोहन लाल बड़ौली ने विकास कार्य भी गिनवाए। बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में हर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार किया। जहां 50 बैड का अस्पताल था वहां 100 बैड का बनवाया, जहां 200 बैड का था वहां 300 बैड का अस्पताल बनवाया। इसके अलावा हर 20 किलामीटर के दायरे में कॉलेज खोले। गांवों में 18 से 23 घंटे बिजली दी। हर घर में नल से पानी पहुंचाया। सड़कों के मामले में आज हरियाणा देश में नबर वन है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में करीब 86 हजार नौकरियां दी जबकि भाजपा ने 1 लाख 46 हजार युवाओं को नौकरी दी। एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया।

युवाओं के विकास पर दिया गया ध्यान

भाज प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने बताया कि देश के अन्नदाता किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी कर दी गई, जिसके तहत 9.3 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए गए। मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए तो वहीं आय कर में भी राहत दी गई। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए युवाओं में रोजगार और कौशल को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख करोड़ के पीएम पैकेज की घोषणा की गई, साथ ही 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर और एकमुश्त सहायता राशि की व्यवस्था की गई।

महिलाओं, दलितों और आदिवासियों का किया उत्थान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि केंद्र सरकार की महिला आधारित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को संगठित कर आजीविका, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक विकास के लिए 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए गए। बड़ोली ने कहा कि सरकार के द्वारा दलितों और आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान चलाया गया जिससे 63,000 जनजातीय गांवों का विकास किया जाएगा और 5 करोड़ आदिवासियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। एकलव्य योजना के तहत  110 विद्यालयों में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट कक्षाएं बनाई गईं।

विश्व में बढ़ाई भारत की साख

मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि इन पिछले 10 सालों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। धारा 370 को हटाने से लेकर श्रीराम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक विरोधी कानून जैसे निर्णय प्रधानमंत्री के मजबूत इरादों का उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री के यशस्वी कार्यकाल के प्रभाव ने भारत को विश्वभर में सबसे महत्वपूर्ण देशों के बीच लाकर खड़ा कर दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X