चंडीगढ़ । हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा जिला भिवानी के सिवानी पुलिस थाने में तैनात एएसआई गौरी शंकर को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार के खिलाफ सिवानी पुलिस थाने में दी गई शिकायत में एफआईआर दर्ज ना करने और मामले में सुलह करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता के रिश्तेदार के खिलाफ प्राप्त शिकायत में एफआईआर दर्ज ना करने और मामले में सुलह करवाने के बदले में की थी रिश्वत की मांग
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार के खिलाफ सिवानी पुलिस थाने में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से संपर्क किया और बताया कि सिवानी पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई गौरी शंकर शिकायतकर्ता के रिश्तेदार के खिलाफ प्राप्त शिकायत में एफआईआर दर्ज ना करने और मामले में सुलह करवाने के बदले में ₹20000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की गई और एसीबी की टीम ने आरोपी एएसआई गौरी शंकर को 20 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम द्वारा इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हिसार के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।