Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस के शासन में व्यापारी परेशान थे, हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो दुविधाएं फिर खड़ी हो जाएंगी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Updated on Monday, September 16, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़  ।  केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को रोहतक में प्रबुद्ध समाज सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में उद्योगपति, व्यापारी, डॉक्टर और एडवोकेट आदि सभी तरह के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में मनोहर लाल ने भाजपा और कांग्रेस के 10-10 साल के कार्यकाल का अंतर बहुत ही कम शब्दों में समझाया। मनोहर लाल ने कहा कि सभी प्रबुद्धजन यहां बैठे हैं और सभी को पता होगा कि 10 साल पहले जब कांग्रेस का कार्यकाल था तो व्यापार करने में कितनी परेशानी होती थी। भाजपा ने व्यापार को सरल कर दिया है। 10 साल पहले दबंगई होती थी, दुकानदार मंथली और हफ्ता देते थे, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही हमने ये सब खत्म कर दिया। आज कोई दुकानदार मंथली या हफ्ता नहीं देता। सिर्फ जो सरकारी फीस होती है वहीं देते हैं।

भाजपा ने व्यापार को सरल किया, दुकानदारों को सुरक्षा दी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

मनोहर लाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी भी चुनाव में ढेरों वादे करेंगे, लेकिन आप लोगों को समझना है कि इनके वादे धरातल पर लागू होंगे या नहीं। जहां भी कांग्रेस की सरकार बनी है और इन्होंने जितने भी वादे किए हैं, अब सबसे पीछे हट रहे हैं। झूठे वादे कर दिए, लेकिन सरकार के पास वादे पूरे करने के लिए पैसे ही नहीं हैं। इसलिए लोगों को इनकी झूठी बातों के झांसे में नहीं आना है। मनोहर लाल ने कहा कि हुड्डा गैंग से बचकर रहना नहीं तो 10 साल पहले की तरह सभी दुविधाएं फिर शुरू हो जाएंगी। वैसे भी कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है, प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

मनोहर लाल ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लो 50 साल में केंद्र में जिस पार्टी की सरकार है उसी पार्टी की सरकार हरियाणा में भी रही है। हरियाणा की जनता समझदार है और इस बार भी भाजपा को जिताकर सेवा का मौका देगी। प्रबुद्ध समाज सम्मेलन के संयोजक उद्योगपति राजेंद्र बंसल रहे।

रोहतक में केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने प्रबुद्ध समाज सम्मेलन को संबोधित किया

 

सम्मेलन में पूर्व विधायक मनीष ग्रोवर, पूर्व विधायक सरिता नारायण, संयोजक राजेंद्र बंसल, उद्योगपति प्रकाश आहूजा, दीपक जिंदल, धीरज चावला सदस्य प्रधान बिल्डर्स एसोसिएशन, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकुमार सहगल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर खरक, प्रो. मदनलाल, अशोक खुराना, राज शर्मा, प्रकाश आहूजा, चंद्र गर्ग सहित जैन सभा, वैश्य एजूकेशन सोसायटी से जुड़े लोग और अन्य कई संस्थाओं के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दूसरे प्रदेशों में परेशान हैं व्यापारी

केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की तुलना पंजाब, हिमाचल और दिल्ली से कर लो फर्क साफ नजर आएगा। दिल्ली में व्यापारी बदहाल हैं, लेकिन हरियाणा में आज उद्योगपति अपने कारखाने लगाना चाहते हैं। अगर हरियाणा में कोई नई इंडस्ट्री लगाना चाहता है तो उसे हर तरह के लाइसेंस 45 दिनों में ही मिल जाते हैं। जिसे जितनी जरूरत होती है उतनी बिजली भी मिलती है। ऐसा पहली बार है कि हरियाणा के 5900 गांवों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X