Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

यह झूठे वादों और सच्चे विकास का चुनाव, कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर सत्ता हथियाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, September 16, 2024 18:42 PM IST

पूंडरी । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुंडरी विधानसभा में ’नॉन-स्टॉप विकास बीजेपी पर विश्वास जन आशीर्वाद रैली’ में जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में लोगों को यहां देखकर उत्साहित हूं और दावे के साथ कह सकता हूं कि 2019 की तरह पूंडरी से इस बार भी भाजपा को एतिहासिक जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, विशेष चुनाव है। यह चुनाव हरियाणा का इतिहास लिखने वाला है, यह झूठे वादों और सच्चे विकास का चुनाव है। इसलिए जनता को झूठे वादे करने वालों से सावधान रहना जरूरी है। कांग्रेस ने झूठे वादे करके तीन राज्यों में सरकार बनाई, अब वहां की जनता भुगत रही है।

कांग्रेस के शासन में किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गई, जवाब नहीं दे रहे हुड्डा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपने 10 साल के शासन का हिसाब मांगते फिर रहे हैं, लेकिन जब उनसे सवाल पूछे जाते हैं, तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला करते हुए कहा, मैंने हुड्डा से पूछा कि आपके 10 साल के कार्यकाल में कितने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी गई? किसानों को 2-2 रुपये के चेक क्यों दिया जाता थे, कांग्रेस के शासन में किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गई।

ऐसे बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब आज तक कांग्रेस नहीं दे पाई। जनसभा में पूंडरी विधानसभा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा, कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल, जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, जिला महामंत्री सुरेश संधू व पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल, सुरेश संधू, कर्मवीर कॉल, आदित्य भारद्वाज, बलविंदर जांगड़ा, रोशन सैनी, देवी दयाल बरसाना आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने झूठे वादों से कई राज्यों में हड़पी सत्ता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक, हिमाचल, और तेलंगाना में कांग्रेस ने झूठे वादे किए, लेकिन आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस का काम ही झूठ बोलना और जनता का शोषण करना है। कश्मीर मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में धारा 370 को फिर से लागू करने की बात कही है और कांग्रेस ने उसका समर्थन किया है। ऐसे लोग जो देश को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।

भाजपा सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए समर्पित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने भ्रूण हत्या, क्षेत्रवाद, और भाई-भतीजावाद को खत्म किया। साथ ही, लाखों बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए भाजपा द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। नायब सिंह सैनी ने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के लिए समर्पित है। उनकी सरकार ने गरीब परिवारों को मुफ्त रोडवेज यात्रा की सुविधा दी है और गैस सिलेंडर की कीमतें कम करके महिलाओं को राहत पहुंचाई है।

पूंडरी में बहुमत से खिलेगा कमल

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पूंडरी से कमल का फूल बड़े बहुमत से खिलेगा। उन्होंने कहा, मैं आपके बीच आशीर्वाद लेने आया हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूंडरी का विकास हमारी प्राथमिकता होगी। हम दिन-रात काम करेंगे ताकि पूंडरी विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।

झूठे वादे करने वालों से सावधान रहना जरूरी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इस दौरान उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा से अपने परिवार के बीच होने का एहसास होता है और आज भी वह इसी भावना से यहां आए हैं। उन्होंने पिछले चुनावों की याद दिलाते हुए कहा कि 2019 में पुंडरी की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, जो आज तक कुरुक्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में नहीं देखी गई थी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X