Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जनता ने हुड्डा को सत्ता से परमानेंट बेदखल किया, लूट का राज कायम करने के सपने छोड़ दे कांग्रेस: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Thursday, September 12, 2024 18:36 PM IST

गोहाना । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को गोहाना से भाजपा प्रत्याशी अरविन्द शर्मा व बरोदा से प्रदीप सांगवान का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। इससे पहले जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और हुड्डा को घेरा। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर जोरदार हमला करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे और मैं मात्र 56 दिन ही काम कर पाया। फिर भी अगर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा चाहें तो दोनों के कार्यकाल का तुलना करके देख लें, किसने ज्यादा काम किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अरविन्द शर्मा व प्रदीप सांगवान का नामांकन पत्र दाखिल करवाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि 56 दिनों का उनका यह कार्यकाल विकास का मात्र ट्रेलर है,असली पिक्चर 8 अक्टूबर को चुनावी नतीजों के बाद दिखाई जाएगी। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जिस तरह महिलाओं, युवाओं और गरीबों पर अत्याचार होते थे आज उसका बदला लेने का समय है। हरियाणा की जनता ने हुड्डा को 10 साल पहले ही नकार दिया था, इस बार भी कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जनता हरियाणा की कुर्सी नहीं देगी। जनता ने हुड्डा को सत्ता से परमानेंट बेदखल कर रखा है। हुड्डा हरियाणा में लूट का राज कायम करने के सपने छोड़ दें। इस अवसर पर बरोदा से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान और मंडी प्रधान रामधारी जिंदल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा के कार्यकाल में शाम 6 बजे के बाद कोई काम नहीं होता था, जबकि मैंने हर समय मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे सभी के लिए खोल दिए हैं। यदि आधी रात में भी किसी को आवश्यकता हो, तो वह अपने मुख्यमंत्री के पास या सकता है।

कार्यकतार्ओं में भरा जोश

मुख्यमंत्री सैनी जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है की भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अब मतदान की तिथि तक चैन से नहीं बैठेगा और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करेगा।

कांग्रेस के नताओं में नहीं आया कोई परिवर्तन : अरविन्द शर्मा

इस मौके पर गोहाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविन्द शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि 2014 में जनता ने जिस कांग्रेस की सरकार को नकार दिया था, यह बिल्कुल वैसी ही कांग्रेस पार्टी है। इनके नेताओं में आज तक कोई भी बदलाव नहीं आया। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने 56 दिनों के भीतर ही प्रदेश की जनता के विकास के लिए 126 ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और हरियाणा को एमएसपी पर किसानों की सभी फसलें खरीदने वाला पहला राज्य बना दिया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X