Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सोनीपत विधानसभा में राजीव जैन ने निर्दलीय ठोकी चुनावी ताल

Updated on Thursday, September 12, 2024 18:32 PM IST

सोनीपत। दो बार मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे व लंबे समय तक भारतीय जनता में विभिन्न पदों का दायित्व निभाने के बाद राजीव जैन ने सोनीपत विधानसभा से निर्दलीय नामांकन दाखिल करते हुए चुनावी मैदान में ताल ठोक दी। राजीव जैन के नामांकन के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, पुत्र दिव्यांक जैन व मित्र साथ रहे।

नामांकन उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजीव जैन ने कहा कि दशकों से उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विचार के भाव को अपनी दिनचर्या में आत्मसात करते हुए जनता-जनार्दन की सेवा की। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचते हुए न केवल संगठन को मजबूत करने का काम किया, अपितु सरकार में भागीदारी करते हुए जनहित के अनेकों निर्णयों पर मुहर लगवाई। सालों-साल संगठन की निरन्तर सेवा के बाद पार्टी द्वारा सोनीपत में योग्यता के आधार पर टिकट देने की बजाय यहां के कार्यकर्ताओं की भावना का अपमान करने का काम किया गया। हमने पार्टी आलाकमान के सामने भी जनभावना को विस्तार से रखा था। आज दोपहर तक पार्टी द्वारा टिकट बदलने का इंतजार किया गया, लेकिन किसी भी प्रकार का संवाद नहीं हुआ।

आरएसएस के सेवा विचार भाव और कार्यकर्ताओं की भावना का सदैव सम्मान किया, जनता-जनार्दन की आवाज बनकर इलाके के विकास का लक्ष्य

इसके बाद कार्यालय पर एकत्रित हुए हजारों कार्यकर्ताओं की भावना की कद्र करते हुए नामांकन दाखिल किया गया है। पार्टी छोड़ने के सवाल पर राजीव जैन ने कहा कि हमने निरन्तर सोनीपत ही नहीं, अपितु पूरे प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया। हमें भाजपा भले ही निष्काषित कर दे, हम आरएसएस के कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे, क्योंकि राष्ट्र व समाज की सेवा करने की प्रेरणा हमें वहीं से मिलती है। हम जनता की सेवा के उद्देश्य से पीछे नहीं हट सकते।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि पार्टी हमारी माँ है, हमने मिलकर उसके सम्मान के लिए दिन-रात मेहनत की। लेकिन जिस प्रकार से संगठन द्वारा टिकट बदलने का निर्णय लिया गया, उससे कार्यकर्ताओं ही नहीं, आमजन में भी असंतोष था। हम मिलकर सोनीपत क्षेत्र में जनभावना के अनुरूप काम करेंगे। इलाके में होने वाले कामों के लिए हम जिसकी सरकार-वहां आपके सेवादार के विचार से काम करेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X