Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की उपस्थिति में उचाना से “आप” उम्मीदवार पवन फौजी ने भरा नामांकन

Updated on Wednesday, September 11, 2024 19:36 PM IST

उचाना | आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की उपस्थिति में उचाना विधानसभा से उम्मीदवार पवन फौजी ने नामांकन किया। इससे पूर्व, पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और शहर में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता ने फूलों की बारिश की। जगह जगह लोगों ने उनका स्वागत किया l सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जेजेपी पार्टी विधानसभा चुनावों के बाद जमानत जब्त पार्टी के नाम से जानी जाएगी। भाजपा हो, जजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस हो। आप लोगों सभी पार्टियों को देख चुके। कभी भाजपा को वोट दिया, कभी जजपा को वोट दिया। कभी कांग्रेस को वोट देने का काम किया। इस बार आपका अपना पवन फौजी आपकी सेवा करने काम करेगा। हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के सहारे ही बनेगी।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की 20 सीटें भी नहीं आ रही हैं। इस बार हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी वो आपकी वोट और आम आदमी पार्टी के सहारे बनेगी। आम आदमी पार्टी सरकार में आकर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में बदलाव करने का काम करेगी और जनता की सेवा करने का काम करेगी। पिछली बार उचाना की जनता ने जिस जेजेपी के वीआईपी उम्मीदवार को जिताया था, उसने जनता को ठगा। इस बार जेजेपी को जमानत जब्त पार्टी बनाना है।

हरियाणा में सरकार इस बार आम आदमी पार्टी के सहारे ही बनेगी सरकार : राघव चड्ढा

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं और इस बार अपने वोट की ताकत से बताना है कि हरियाणा के लोग अरविंद केजरीवाल को कितना प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि अपना वोट खराब मत करना। उचाना से पवन फौजी जीतने जा रहा है। सोच समझकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अच्छे स्कूल और अस्पतालों के लिए, बुजुर्गों की सेवा के लिए, मुफ्त बिजली के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देना।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। ऐसा इसलिए है कि बीजेपी के नेताओं ने हरियाणा के लोगों के वोट लेकर ठगने का काम किया। लेकिन, इस बार बदलाव का समय है। आम घर से आने वाले पवन फौजी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं, इन्होंने सीमा पर भी देश की रक्षा करने का काम किया। इस बार पवन फौजी विधायक बनकर जनता की सेवा करने का काम करेंगे।

पिछली बार जेजेपी के वीआईपी उम्मीदवार को जिताया था, उसने जनता को ठगा, इस बार जेजेपी को जमानत जब्त पार्टी बनाना है : राघव चड्ढा

उन्होंने हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी के सहयोग के बिना सरकार नहीं बनेगी। पंजाब और दिल्ली के लोगों ने पहले कांग्रेस और बीजेपी को वोट देने का काम किया, लेकिन एक बार आम आदमी पार्टी को वोट दिया। उसके बाद जनता कांग्रेस और बीजेपी का बटन दबाना भूल गई। ये आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति का प्रभाव है। इस बार आपने झाडू का बटन दबा दिया तो आने वाले कई सालों तक झाडू का बटन दबाने का काम करोगे। इस बार राजघरानों के चक्कर में पड़ना, बड़े परिवारों और बड़े नेताओं की बातों में मत आना। इस बार भाजपा और जजपा को जमानत जब्त पार्टी बनाने का काम करना है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X