Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

वोट काटुओं से सावधान रहे जनता, बीजेपी के इशारे पर टिकट बांट रही वोट काटू पार्टियां : हुड्डा

Updated on Wednesday, September 11, 2024 18:41 PM IST

रोहतक  |  विधानसभा चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है, जिसमें कांग्रेस बड़े बहुमत से जीत हासिल करेगी। अपनी हार सामने देख बीजेपी बड़ी तादाद में वोट काटू उम्मीदवारों और पार्टियों को चुनाव में उतार रही है। तमाम वोट काटू बीजेपी के इशारे पर ही टिकट दे रहे हैं। इसलिए हरियाणा की जनता को इन वोट काटुओं से सावधान रहना होगा। इनको दिया गया हरेक वोट बीजेपी के ही खाते में जाएगा। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा ने बतौर कांग्रेस उम्मीदवार बुधवार को गढ़ी सांपला किलोई से अपना नामांकन दाखिल किया।

वोट काटुओं को दिया गया हरेक वोट बीजेपी के खाते में जाएगा : हुड्डा

इस मौके पर उमड़े भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने वोट की अपील की। साथ ही उन्होंने जनता से पूरे हरियाणा में कैंपेन चलाने की इजाजत भी मांगी। हजारों लोगों ने हाथ उठाकर उनके प्रस्ताव को पास किया। लोगों ने कहा कि आप बाकी हरियाणा संभालें, गढ़ी सांपला किलोई की जनता आपका चुनाव खुद लड़ेगी। प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से इस हलके में कांग्रेस की जीत होगी।

अपने संबोधन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब पिछली बार कांग्रेस की वोट काटने के लिए बीजेपी ने जेजेपी को चुनाव में उतारा था। इसलिए जेजेपी ने 10 सीट जीतकर जनता के साथ विश्वासघात किया। इसबार भी जेजेपी और इनेलो जैसे तमाम दल बीजेपी के हाथों में खेल रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ कांग्रेस की वोट बांटकर बीजेपी को लाभ पहुंचाना है। इसलिए समय रहते हमें इनकी हकीकत को समझना होगा और पूरे हरियाणा को समझाना होगा। इसबार बीजेपी को करारी हार से कोई नहीं बचा सकता। पूरे हरियाणा में आज एक ही नारा गूंज रहा है– कांग्रेस आ रही है, भाजपा जा रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘इस इलाके की जनता से हमेशा मुझे आशीर्वाद दिया। जनता ने कभी मेरी पीठ पर वार नहीं होने दिया। इसलिए मैं भी हमेशा चुनौतियों के सामने छाती अड़ाकर खड़ा रहा। जब कांग्रेस ने उन्हें 10 वर्ष सरकार चलाने का मौका दिया तो हरियाणा को प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने में, कानून व्यवस्था, खेल-खिलाड़ियों, बुजुर्गों और किसानों के सम्मान में देश का नंबर वन राज्य बनाया था। लेकिन भाजपा ने 10 साल में इस खुशहाल प्रदेश को बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशे और दलितों पर अत्याचार के मामले में नंबर वन बना दिया है। अब मैं इस उम्र में अपने लिए नहीं बल्कि जनता के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ना चाहता हूं और इस प्रदेश को एक बार फिर खुशहाली में नंबर वन बनाना चाहता हूं। उम्मीद है कि आप लोग जरूर समर्थन और आशीर्वाद देंगे।

कांग्रेस और बीजेपी के बीच है सीधा मुकाबला, कांग्रेस की जीत तय : हुड्डा 

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जल्द जारी होगा। कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6 हजार रुपए पेंशन, 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, गरीबों का मुफ्त इलाज, कर्मचारियों को ओपीएस, 2 लाख पक्की भर्तियां और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसे काम किए जाएंगे। 

इस मौके पर रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है कि गढ़ी सांपला किलोई का प्रतिनिधित्व एक ऐसे नेता कर रहे हैं जिनका नाम भाजपा के नेता भी दिन-रात जपते हैं। बड़े-बड़े भाजपा नेता 10 साल सत्ता में होते हुए भी अपना कोई काम नहीं बता पाते हैं। वो बस सुबह से लेकर शाम तक हुड्डा साहब का ही नाम जपते रहते हैं। क्योंकि कांग्रेस कार्यकाल में प्रदेश विकास, खुशहाली और तरक्की में नंबर वन बना। किसी को भी वर्ग को आंदोलन नहीं करना पड़ा। किसी को धरना-प्रदर्शन करना पड़ा तो उनकी सुनवाई करके समस्या का समाधान किया गया। हर वर्ग का मान-सम्मान हुआ और प्रदेश में अमन-चैन कायम रहा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X