Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की नामांकन पदयात्रा सभा में कांग्रेस पर गरजे बिप्लब देब

Updated on Wednesday, September 11, 2024 18:41 PM IST

 

पंचकूला । पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की नामांकन पदयात्रा में त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में भेजने के लिए घोटालेबाजों और भूमाफियाओं को टिकट दी है। कांग्रेस अराजक पार्टी है और ऐसी पार्टी से हरियाणा को बचाना है। यहां देब ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव है और राहुल बाबा अमेरिका में बैठकर देश का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सिख समाज को अमेरिका में बदनाम किया है।

कांग्रेस ने विधानसभा में भेजने के लिए घोटालेबाजों और भूमाफियाओं को टिकट दी : बिप्लब कुमार देब

बिप्लब देब ने कहा कि मैं राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी अमेरिका में बैठकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं और देश में आरक्षण को भाजपा से खतरा बताकर अफवाह फैलाते हैं। बिप्लब देब ने कहा राहुल गांधी का दोहरा चेहरा है, इसलिए जनता को समझना होगा कि सत्ता के लिए कांग्रेस और उसके लीडर कुछ भी कह सकते हैं और कुछ भी कर सकते हैं।

बिप्लब देब ने मंच से ज्ञानचंद गुप्ता की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ज्ञानचंद गुप्ता ने स्पीकर के नाते बेहतरीन कार्य किया है। पचंकूला की जनता ज्ञानचंद गुप्ता को फिर से जीताकर पंचकूला के विकास के लिए विधानसभा में भेजने का काम करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, विपक्ष की पार्टियों से हमें सावधान रहना है।

चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर गुटबाजी चरम पर है। भाजपा ने तो 88 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, लेकिन कांग्रेस दो बार में 41 पार भी नहीं हो पाई है। कांग्रेस नेताओं का चरित्र देखिए कि लिस्ट में नाम नहीं आया फिर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने उम्मीदवार का नामांकन करा रहे हैं। व्यक्तिवाद के चलते कांग्रेस पार्टी अपनी लिस्ट जारी नहीं कर पा रही है।

कांग्रेस अराजक पार्टी है, ऐसी पार्टी से हरियाणा को बचाना है : बिप्लब कुमार देब

बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश और किसान तथा जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए बिप्लब देब ने कहा कि आप लोग एकजुट होकर भाजपा को चुनाव जिताने का काम करें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि देश बचेगा तो आप लोगों का घर बचेगा। कांग्रेस तो हरियाणा को ही बेचकर खा जाएगी।

बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस ने सुरेंद्र पंवार जैसे ऐसे व्यक्ति को टिकट दी है जो धोखाधड़ी, जमीन लूटने, माईनिंग घोटाला और चोरी के मामले में जेल में बंद है। कांग्रेस की पहली ही लिस्ट में घोटालेबाजों का नाम है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरते हुए बिप्लब देब ने कहा कि हुड्डा साहब ने खुद को बचाने के लिए राव दान सिंह जिनके उपर हजारों करोड़ों के घोटालों का आरोप है और ईडी की कार्रवाई तक हो चुकी है टिकट देनी पड़ी। इतना ही नहीं खुद को बचाने के लिए हुड्डा साहब ने धर्मसिंह छोक्कर को भी टिकट दी ताकि ये लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम ना लें।

बिप्लब देब ने कहा कि घोटालेबाजों, भूमाफियाओं से हरियाणा की रक्षा करने के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक-एक उम्मीदवार को जिताकर विधानसभा भेजना है। भाजपा ने 2014 में हरियाणा को सशक्त और शक्तिशाली बनाने का जो संकल्प लिया है उसे हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस का ट्रेलर देख लिया है, इसलिए कांग्रेस के सफाये के लिए भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने का काम करें।

हरियाणा में चार-चार कांग्रेस है, कौन सी कांग्रेस का कौन उम्मीदवार होगा यह अभी भी तय नहीं हुआ : गुप्ता

पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने भाजपा से एक बार फिर टिकट देने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मैने 10 साल पंचकूला की जनता की सेवा की है। पंचकूला को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाया है। गुप्ता ने कहा कि मेरा लक्ष्य ही पंचकूला का विकास है।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चार-चार कांग्रेस है। कौन सी कांग्रेस का कौन उम्मीदवार मैदान में आएगा यह तय भी तय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि गुटों में बंटी कांग्रेस एक भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस, दूसरी सूरजेवाला, तीसरी सैलजा और चौथी कांग्रेस कैप्टन अजय यादव की है। गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव किए 10 साल हरियाणा का समान रूप से विकास कराया है।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सज्जनता और कार्यशैली से हरियाणा का हरेक नागरिक प्रसन्नचित है। हरियाणा सहित पंचकूला के लोगों ने तय कर लिया है कि तीसरी बार प्रदेश की तरक्की और युवाओं की मजबूती, किसानों की खुशहाली, गरीबों और महिलाओं की समृद्धि व सशक्तिकरण के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला प्रवासी प्रभारी वीरेंद्र चौहान, विधानसभा प्रवासी प्रभारी सुभाष शर्मा, महापौर कुलभूषण गोयल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, विधानसभा संयोजक हरेद्र मलिक, विधानसभा प्रभारी धर्मपाल राणा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, वरिष्ठ नेता संजय टंडन, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, शिवालिक बोर्ड वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल सेठ सहित पंचकूला विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X