Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

आम आदमी पार्टी की 21 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी

Updated on Wednesday, September 11, 2024 18:41 PM IST

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। बुधवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी ने अंबाला कैंट विधानसभा से राजकौर गिल, यमुनानगर से ललित त्यागी, लाडवा से जोगा सिंह, कैथल से सतबीर गोयत, करनाल से सुनील बिंदल, पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक, गन्नौर से सरोज बाला राठी, सोनीपत से देवेंद्र गौतम, गोहाना से शिव कुमार रंगीला, बरौदा से संदीप मलिक, जुलाना से कविता दलाल, सफीदों से निशा देशवाल, टोहाना से सुखविंद्र सिंह गिल, कालांवाली से जसदेव निक्का, सिरसा से शाम मेहता, उकलाना से नरेंद्र उकलाना, नारनौंद से राजीव पाली, हांसी से राजेंद्र सोरखी, हिसार से संजय सातरोड़िया, बादली से हैप्पी लोहचब और गुरुग्राम से निशांत आनंद को चुनावी मैदान में उतारा।

सोनीपत से देवेंद्र गौतम, करनाल से सुनील बिंदल, जुलाना से कविता दलाल, हिसार से संजय सातरोड़िया और गुरुग्राम से निशांत आनंद को प्रत्याशी बनाया

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बीजेपी को जड़ से उखाड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी ने 20, मंगलवार को सुबह 9 उम्मीदवारों और देर रात 11 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अभी तक आम आदमी पार्टी 61 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है,  जल्द ही बाकी बचे सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प है और यही मजबूत विकल्प हरियाणा में रंग लाएगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को नशे की मंडी बना दिया। हरियाणा का युवक दर-दर ठोकरें खा रहा है। आम आदमी पार्टी का संगठन हरियाणा में सबसे मजबूत है। हम आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों को लेकर जनता के बीच आए हैं और इस बार बदलाव के लिए वोट करने की अपील करेंगे।

अंबाला कैंट से राजकौर गिल, यमुनानगर से ललित त्यागी, लाडवा से जोगा सिंह और कैथल से सतबीर गोयत को दिया टिकट

उन्होंने कहा कि अब जल्द ही बाकी बचे उम्मीदवारों की अगली लिस्ट भी जारी की जाएगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प देगी। आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के लिए लड़ाई लड़ रही है। हरियाणा में इस बार परिणाम सकारात्मक होंगे। अब हरियाणा से बीजेपी के जाने का समय आ गया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X