Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने रचा इतिहास, साइबर अपराध नियंत्रण में देशभर का प्रतिनिधित्व कर रहा हरियाणा

Updated on Tuesday, September 10, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़ । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को साइबर हेल्पलाइन- 1930 के देशभर में सबसे प्रभावी तथा उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अपने कर कमलो से सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर ममता सिंह भी मौजूद थी । इस उपलब्धि के साथ हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर हरियाणा पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्य देशभर में सबसे ज्यादा उत्कृष्ट व बेहतर है। इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक ने साइबर हेल्पलाइन 1930 की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार पूरे समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

यह समारोह 'I4C के प्रथम स्थापना दिवस समारोह एवं साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रमुख कार्यक्रमों के शुभारंभ' अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। इस समारोह में देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। हरियाणा पुलिस को यह पुरस्कार साइबर अपराध नियंत्रण के तीन अलग-अलग पैरामीटर पर खरा उतरने के चलते दिया गया है। सबसे पहला साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रभावी व उत्कृष्ट प्रबंधन करने, दूसरा महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों में सक्रियता से हस्तक्षेप करते हुए उन्हें रोकने के लिए की जाने वाली त्वरित कार्रवाई करने, तीसरा, हरियाणा पुलिस द्वारा I4C में साइबर अपराध नियंत्रण के लिए विकसित किए गए अलग-अलग मॉड्यूल में अपना योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की गई है।

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को साइबर हेल्पलाइन के बेहतर व उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए किया सम्मानित

रणनीतिक साझेदारी, उत्कृष्ट परिणाम: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि तकनीक के इस दौर में साइबर अपराध देशभर के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। इस चुनौती से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने इसे अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया और व्यवस्था परिवर्तन करते हुए साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए। साइबर हेल्पलाइन नंबर पर तैनात कर्मियों की संख्या को 3 से 4 गुना बढ़ाया गया। साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाले तौर तरीकों का अध्ययन करते हुए इन्हें रोकने की रणनीति तैयार की गई। बैंकों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए उनके साथ साइबर फ्रॉड रोकने की दिशा में प्रयास किए गए। आरबीआई के साथ बैठके करते हुए इस समस्या से निपटने की योजना तैयार की गई। इतना ही नहीं, टेलीकॉम कंपनियों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए जाली सिम कार्ड बंद करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए। इसके साथ ही लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले हथकंडो के बारे में अवगत करवाने के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जागरूकता अभियान चलाए गए। परिणामस्वरूप सितंबर 2023 में साइबर फ्रॉड में ब्लॉक की गई राशि की दर जो केवल 8 प्रतिशत थी वह दिसंबर 2023 में बढ़कर 21 प्रतिशत, फरवरी 2024 में बढ़कर 27 प्रतिशत, और अगस्त 2024 में बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है, जोकि देशभर में सर्वाधिक है। इतना ही नही, अगर कोई शिकायतकर्ता साइबर फ्रॉड के 6 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करवाता है, तो ठगी गई राशि को 70 प्रतिशत तक ब्लॉक किया जा सकता है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर किए गए इन कार्यों के हरियाणा पुलिस सितंबर 2023 तक देशभर में साइबर फ्रॉड की ब्लॉक की गई राशि की दर के मामले में 25वें स्थान पर थी, लेकिन अब यह पहले स्थान पर पहुंच गई है जोकि देशभर में अग्रणी है।

हरियाणा पुलिस की इन सफलताओं ने देश भर में एक नया मानक स्थापित किया है जिससे अब हरियाणा साइबर अपराध नियंत्रण की दिशा में देशभर के राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

Readers' Comments
kuldipwalia1966@gmail.com 7/3/2023 6:22:09 PM

Very good message 🙏

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X