Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की

Updated on Monday, September 09, 2024 19:02 PM IST

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सोमवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी ने कलायत विधानसभा से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, पूंडरी से पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समालखा से बिट्‌टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रानिया से हैप्पी रानिया, भिवानी से इंदु शर्मा, महम से विकास नेहरा, रोहतक से बिजेंद्र हुड्‌डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप छिक्कारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत शेरिया, महेंद्रगढ़ से डॉ. मनीष यादव, नारनौल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से वीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंद्र फौजदार को चुनावी मैदान में उतारा है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं, नरेंद्र शर्मा हरियाणा के पूर्व सिंचाई मंत्री रहे हैं, डॉ. मनीष यादव स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे हैं और रविंद्र सिंह मटरू समाजसेवी हैं। वहींं हैप्पी रानिया किसानों से जुड़े रहे हैं और जयपाल शर्मा लंबे समय से राजनीति से जुड़े रहे हैं और 2005 में निर्दलीय व 2009 में बीजेपी से चुनाव लड़ चुके हैं। इसी के साथ आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी होते ही बावल से कांग्रेस नेता जवाहर लाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पार्टी का पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। जवाहर लाल बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

डबवाली से कुलदीप गदराना, भिवानी से इंदु शर्मा, महम से विकास नेहरा और रोहतक से बिजेंद्र हुड्‌डा को बनाया प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कहा कि बीजेपी को जड़ से उखाड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने  20 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जल्द ही अगली सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव में समय कम बचा है और हमने अपनी लिस्ट को जारी कर दिया है। हम अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर काम करते हैं। हमारा मजबूत संगठन चाहता था कि हम मजबूती से चुनाव लड़ें। आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प है और यही मजबूत विकल्प हरियाणा में रंग लाएगा।

कलायत से अनुराग ढांडा, नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह और घरौंडा से जयपाल शर्मा को मैदान में उतारा

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को नशे की मंडी बना दिया। हरियाणा का युवक दर-दर ठोकरें खा रहा है। अब हरियाणा के विकास के लिए आम आदमी पार्टी तैयार है। आम आदमी पार्टी का संगठन हरियाणा में सबसे मजबूत है। आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हम आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों को लेकर जनता के बीच जाएंग और इस बार बदलाव के लिए वोट करने की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा कि नामांकन के लिए तीन दिन बचे हैं। एक-एक सीट पर आम आदमी पार्टी के कई कई उम्मीदवार हैं। अब जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प देगी। आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के लिए लड़ाई लड़ रही है। हरियाणा के लिए परिणाम सकारात्मक होंगे। अब हरियाणा से बीजेपी के जाने का समय आ गया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X