Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सफीदों के लोगों ने हर बार बाहरी प्रत्याशी चटाई है धूल

Updated on Monday, September 09, 2024 19:02 PM IST

चंडीगढ़। जींद जिले की सफीदों विधानसभा सीट की बात की जाए तो सफीदों ने कभी बाहरी व्यक्ति का नहीं अपनाया और उसको हमेशा हार का मुंह देखना पड़ा है। अब तक 13 विधानसभा चुनाव में यहां से तीन बार निर्दलीय प्रत्याशी विधायक बने हैं। यहां से पांच बार कांग्रेस के विधायक बने हैं। वर्तमान में भी सुभाष गांगोली कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस ने विधायक सुभाष गांगोली पर ही विश्वास जताते हुए दोबारा से टिकट दी है। 2019 में कांग्रेस के सुभाष गांगोली ने बीजेपी के बचन सिंह आर्य को 3658 वोटों से मात दी थी। बीजेपी ने इस बार नारनौंद से विधायक राजकुमार गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनकी टिकट के साथ ही बीजेपी नेता बचन सिंह आर्य, जसबीर देशवाल सहित अन्य नेताओं ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा है। इस बार भी सुभाष गांगोली सेफ जोन में नजर आ रहे है।

सफीदों के लोगों ने बाहरी व्यक्ति को नहीं लगाया गले-

सफीदों की जनता कभी भी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करती है। 1987 में जब चौधरी देवीलाल और उनकी लोकदल पार्टी की आंधी थी, तब चौधरी देवीलाल ने सफीदों से रामचंद्र जांगड़ा को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। रामचंद्र जांगड़ा सफीदों के लिए ही नहीं, बल्कि जींद जिले के लिए भी बाहरी थे। उस समय चौधरी देवीलाल को लगता था कि वह जिसे भी जहां से अपनी पार्टी की टिकट दे देंगे, उसका विधानसभा में पहुंचना निश्चित है। उन्होंने सफीदों के लोगों की भावनाओं को दरकिनार करते हुए रामचंद्र जांगड़ा को सफीदों से चुनावी दंगल में उतार दिया था। सफीदों के लोगों ने रामचंद्र जांगड़ा का विरोध कर निर्दलीय प्रत्याशी सरदार सरदूल सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया।

देवीलाल की आंधी में भी हार गया था लोकदल का प्रत्याशी, सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा भी नही कर पाई थी जीत दर्ज

उस समय रामचंद्र जांगड़ा की जमानत जब्त हुई थी। इसी प्रकार फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी रामकुमार गौतम ने 1991 में भी जनकल्याण मोर्चा की तरफ से सफीदों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ा था। उस समय भी बाहरी का नारा लगा और उनको केवल 1570 वोट मिले थे। 2005 में कांग्रेस की लहर के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर सैनी चुनाव हार गए थे। उनको 26077 वोट मिले थे। उनके खिलाफ भी बाहरी का नारा लगा था। कांग्रेस की बजाय 2005 में निर्दलीय बच्चन सिंह आर्य जीते थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बहन डॉ. वंदना शर्मा भी वर्ष 2014 में बीजेपी की टिकट पर सफीदों से चुनाव लड़ चुकी है मगर वो भी चुनाव जीत नही पाई। उस समय सुषमा स्वराज एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके लिए प्रचार किया था। राजनाथ सिंह ने राजपूत बाहुल्य मुवाना गांव में आयोजित चुनावी सभा में लोगों से वंदना के लिए वोट की अपील की थी जबकि सुषमा स्वराज यहां कई दिन ठहरी थीं।

इसके अलावा 2009 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई ने अपनी पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस से सोनीपत जिले के जय भगवान शर्मा को सफीदों से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। जयभगवान शर्मा युवा हजकां के प्रदेश अध्यक्ष थे। कुलदीप बिश्नोई को लगता था कि जय भगवान शर्मा सफीदों में ब्राह्मण मतदाताओं की बड़ी संख्या के आधार पर शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन जय भगवान शर्मा 3000 वोट भी नहीं ले पाए थे, और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

अब तक सफीदों से बने विधायक-

1967 श्रीकृष्ण

1968 सत्यनारायण

1972 धज्जा राम

1977 रामकिशन

1982 कुंदनलाल

1987 सरदूल सिंह

1991 बच्चन सिंह आर्य

1996 रामफल कुंडू

2000 रामफल कुंडू

2005 बच्चन सिंह आर्य

2009 कलीराम पटवारी

2014 जसबीर देशवाल

2019 सुभाष गांगोली

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X