Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस से बचकर रहे,झूठ बोलकर सत्ता हथियाते, फिर जनता को लूटते : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, September 09, 2024 19:02 PM IST

रतिया । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को रतिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रैली भी की। इस नामांकन रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की उपलब्धियां गिनवाई और कांग्रेस के कारनामों का पर्दाफाश किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने हर क्षेत्र में बिना भेदभाव विकास किया। रतिया में हमने विकास की कमी नहीं रहने दी। मैं जनता को आगाह करना चाहता हूं कि कांग्रेस और उसके झूठे नेताओं से बचकर रहें। कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को धोखा दे रही है। 10 साल झूठ बोलकर सत्ता हासिल की, भ्रष्टाचार किया, जनता को लूटा, युवाओं का भविष्य खराब किया और अब ये भाजपा से हिसाब मांगते फिर रहे हैं। जो लोग हिसाब मांग रहे हैं उन्हें अपने कार्यकाल का भी हिसाब देना चाहिए। सभी को पता है कि कांग्रेस ने किस तरह हरियाणा में भ्रष्टाचार को बढ़ाया। सरकारी सुविधाओं के लिए किस तरह आम लोगों को लाइन में लगाया। दलितों के घर जलाए, किसानों की जमीनें हड़पकर दामाद को खुश किया। आज ऐसे लोग भाजपा से हिसाब मांग रहे हैं, जिनका खुद का हिसाब पहले से ही खराब है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रतिया में जुटी हजारों की भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा को रतिया की जनता का आशीर्वाद मिलने वाला है और भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने रतिया विधानसभा से सुनीता दुग्गल को जिताने की अपील की और कहा कि सुनीता दुग्गल मजबूत नेता हैं, ये रतिया को कभी पीछे नहीं रहने देंगी। नायब सैनी ने कहा कि हमने रतिया की पंचायतों के लिए 37 करोड़ 44 लाख रुपये दिए, जिससे हर गांव में खूब विकास हुआ।

कांग्रेस ने युवाओं का भविष्य खराब किया, बिना रुपये नहीं मिलती थी नौकरी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पूरे प्रदेश की पंचायतों को विकास के लिए 21 लाख रुपये तक के काम करवाने का अधिकार भाजपा ने दिया। सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा के साथ है और तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाएगी।

नापा कांग्रेस के दलदल में फंसे

नामांकन रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिना नाम लिए रतिया से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़़कर विधायक बने लक्ष्मण नापा को लेकर कहा कि लक्ष्मण नापा कांग्रेस के दलदल में फंस गए है। अब वहां से उनका वापस आना नामुमकिन है। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में रतिया को कभी अपना नहीं समझा, यहां कोई विकास नहीं किया गया। ऐसी पार्टी की गोद में जाकर नापा बैठ गए हैं, जिसे रतिया पसंद ही नहीं।

कांग्रेस ने युवाओं का विश्वास डगमगाया 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में बिना रुपयों के नौकरी नहीं मिलती थी। सरकारी नौकरी से युवाओं का विश्वास उठ गया था। लेकिन भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देकर युवाओं का विश्वास दोबारा कायम किया। अब युवाओं को नौकरी के लिए किसी नेता के पास जाने की जरूरत नहीं, रुपयों की जरूरत नहीं। अब युवा कोचिंग सेंटर जाते हैं और योग्यता के बल पर नौकरी ले रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा बताएं कि उनके कार्यकाल में कितने लोगों का मुफ्त में इलाज किया गया। भाजपा ने 5 हजार 763 करोड़़ रुपये से आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गरीब लोगों का इलाज करवाया। हुड्डा ने 100-100 गज के प्लाट देने का वादा किया था, लेकिन दिए नहीं। भाजपा ने आते ही लोगों को प्लॉट भी दिए और कागज के साथ कब्जे भी दिए।

कांग्रेस हिसाब दे, दलितों के घर क्यों जले

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा आज हिसाब मांगते घूम रहे हैं। मेरे सवालों का जवाब आज तक नहीं दिया। सैनी ने कहा कि हुड्डा बताएं कि कांग्रेस के कार्यकाल में दलितों के घर क्यों जलाए गए, दलितों को पलायन के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रतिया से सुनीता दुग्गल का नामांकन पत्र दाखिल करवाया

किसानों की जमीन दफा 4 और 6 लगाकर हड़़प ली गई और दामाद को खुश किया गया। युवाओं को बिना रुपये नौकरी क्यों नहीं दी। बुजुर्गों की पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई। दरअसल कांग्रेसी भ्रष्टाचार करने में मशगूल थे और भाजपा ने हमेशा विकास किया है।

भाजपा ने कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा मुआवजा किसानों को दिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के कार्यकाल में इतना मुआवजा किसानों को नहीं दिया होगा, जितना मुआवजा भाजपा ने 10 साल में दिया है। भाजपा ने फसल खराबे के साढ़े़ 13 हजार करोड़़ रुपये किसानों को मुआवजे के रूप में दिए। हाल ही में बरसात कम हुई तो हमने प्रति एकड़़ 2 हजार रुपये किसानों को खाते में डाले।

भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने कहा कि रतिया मेरा घर है और यहां के लोगों का प्यार मुझे हमेशा मिला है। मैं आज से वादा करती हूं कि विधायक बनने के बाद रतिया को प्रदेश में नंबर-1 नहीं बनाया तो मेरा नाम सुनीता दुग्गल नहीं। दुग्गल ने लोगों से अपील की है कि एक महीने से कम का समय बचा है, इसलिए एकजुट होकर कमल खिलाने में लग जाएं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X