चंडीगढ़। सफीदों विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक सुभाष गांगोली मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर उनके साथ सोनीपत लोकसभा सीट से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने दी। गांगोली ने बताया कि वे कांग्रेस पार्टी ने दोबारा से उन पर विश्वास जताते हुए उन्हे टिकट दी है। मंगलवार को वे अपने हलके की 36 बिरादरी की जनता के साथ अपना
नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होने बताया कि इस मौके पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी समेत पार्टी के कई नेता उनका नामांकन दाखिल करवाने पंहुचेंगे। उन्होंने दावा किया कि वे पहले से भी ज्यादा वोटो से जीत दर्ज करेंगे और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता बीजेपी से दुखी है और उन्हे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।