Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, गरीब लोगों का खून चूसा, इनसे सावधान रहें: मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी

Updated on Monday, September 09, 2024 19:01 PM IST

अंबाला। मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने सोमवार को अंबाला सिटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक रैली का आयोजन भी किया। नामांकन रैली में उमड़े जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गदगद हो गए और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता ने यहां पहुंचकर साबित कर दिया है कि अंबाला जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिल रहा है।

 हुड्डा ने हमेशा भ्रम फैलाया और झूठ की राजनीति की : मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी

सैनी ने कहा कि मुझे विश्वास हो गया है कि इस बार भी अंबाला से कमल खिलकर चंडीगढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने रैली के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि हमने लंबे समय तक कांग्रेस का शासन देखा है। कांग्रेस के शासन में गरीब लोगों का अपमान किया जाता था, गरीबों का खून चूसा जाता था। आम लोगों को लाइन में लगकर सरकारी काम करवाने पड़ते थे और बिना रुपयों के काम ही नहीं होते थे। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया। कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों के बीच भ्रम फैलाया और झूठ की राजनीति की।

 आज का यह जनसमूह बता रहा,अंबाला की सभी विधानसभा में कमल खिलेगा : मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल में विकास की गति को बढ़ाया। अंबाला में चारों ओर विकास ही विकास है। भाजपा ने सरकारी सेवाएं ऑनलाइन करके लोगों के जीवन को सुगम बनाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास कबीर कुटीर आपका है, किसी और का नहीं। मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले थे और आगे भी रहेंगे। एक महीने से कम का समय बचा है, इन दिनों में  हमने रुकना नहीं है। एक-एक घर में पहुंचकर कमल का फूल खिलाने का काम करें। नामांकन रैली में भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, अनुभव अग्रवाल, गोल्डी सैनी, रामचंद्र सैनी, हरीश सैनी, सोमनाथ कश्यप, सोदान सिंह, अमन सूद, मीनू गर्ग आदि मौजूद रहे।  रैली के बाद भारी जन समूह के साथ असीम गोयल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

मैंने घोषणाओं को धरातल पर उतारा

मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते फिर रहे हैं कि नायब सिंह सैनी सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं। मैं हुड्डा और कांग्रेस को बता देना चाहता हूं कि मैंने खाली घोषणाएं ही नहीं की,बल्कि घोषणा करके उसे धरातल पर उतारा है। नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा साहब जितने दिन मुझे काम करने के लिए मिले हैं, उनमें सिर्फ आपको ट्रेलर दिखाया है, 8 तारीख के बाद पिक्चर शुरू होगी।

कांग्रेस के पास चेहरे ही नहीं

मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के पास जो नेता होते थे आज भी वही नेता हैं। 2024 के चुनाव में भी जिन्हें प्रत्यशी बनाया गय है, सभी पुराने चेहरे हैं, इससे साफ होता है कि कांग्रेस के पास नेता नहीं हैं। ये लोग हरियाणा को क्या दिशा देंगे। सैनी ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं विकास को लेकर भाजपा का विजन एकदम साफ है। 24 घंटे मुख्यमंत्री कार्यालय के दरवाजे आपके लिए खुले हैं। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आए लोगों को देखकर साफ हो गया है कि अंबाला जिले की सभी सीट भाजपा जीत रही है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 5 अक्टूबर तक आपको रुकना नहीं है सबसे मिलते-जुलते रहना है,अंबाला से कमल खिलाकर चंडीगढ़ भेजना है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X