Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कुलदीप शर्मा का नामांकन करवाने गन्नौर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Updated on Monday, September 09, 2024 19:01 PM IST

गन्नौर । पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को गन्नौर से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा का नामांकन करवाने पहुंचे। इस मौके पर भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं पहले दिन नामांकन करवाने निकला हूं और पहले ही दिन अहीरवाल होते हुए पंडित कुलदीप शर्मा के हलके में आया हूं। हर जगह कांग्रेस की जबरदस्त लहर चल रही है। कुलदीप शर्मा के रूप में कांग्रेस ने गन्नौर में एक मजबूत, मेहनती व ईमानदार उम्मीदवार दिया है। बतौर विधायक उन्होंने हमेशा पुरजोर तरीके से इलाके की आवाज उठाई और भविष्य में भी वो अपनी भूमिका को बखूबी निभाएंगे। विधायक रहते हुए कुलदीप शर्मा गन्नौर हलके की समस्याओं व मांगों को लेकर मेरे पास सुबह ही आ जाते थे और सभी मांग पूरी करवाने के बाद ही उठते थे। आप इन्हें यहां से भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजें, आपकी सरकार मैं बनवा दूंगा।

भाजपा ने गन्नौर को 10 साल पीछे धकेलने का किया काम, कांग्रेस फिर चलाएगी विकास का पहिया : हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने 10 साल के राज में इलाके को पीछे धकेलने का काम किया है। गन्नौर में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनाने की शुरुआत कांग्रेस ने की थी, लेकिन 10 साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं करवा सकी। आज भी यह मंडी उसी स्थिति में है, जहां कांग्रेस ने छोड़ी थी। जिस सड़क से आज हम आए हैं, वो कभी कुलदीप शर्मा ने बनवाई थी, लेकिन आज यहां गड्ढों में सड़क सिमटकर रह गई है। बीजेपी ने पूरे प्रदेश की जो दुर्दशा की है, इसके चलते आज अहीरवाल से लेकर पूरे प्रदेश से एक ही आवाज आ रही है- भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है। कांग्रेस सरकार बनने पर गन्नौर में एक बार फिर विकास का पहिया तेज गति से आगे बढ़ेगा।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर रेगुलर किया जाएगा। साथ ही बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ, युवाओं को पेपर व योग्यता के आधार पर 2 लाख पक्की नौकरियां, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा। साथ ही बीजेपी सरकार द्वारा लटकाई गई भर्तियों को तीव्रता के साथ पूरा किया जाएगा और सरकार बनते ही पहले साल के भीतर 1 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

कांग्रेस ने शुरु किया था गन्नौर में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनाने का काम, भाजपा ने रुकवा दिया : हुड्डा

पूर्व स्पीकार व कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने कहा कि जनविरोधी नीतियों की वजह से आज भाजपा के पास अपने 90 उम्मीदवार भी नहीं हैं। वे दूसरी पार्टियों से उम्मीदवार चुरा रहे हैं। 67 में से 52 जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों का विद्रोह हो चुका है। पूरे प्रदेश में भाजपा के विरोध और कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। क्योंकि भाजपा ने किसान, जवान, पहलवान, सरपंच, कर्मचारी और आंगनबाड़ी वर्कर्स समेत हर वर्ग पर लाठियां चलाई हैं। इस चोट का जवाब विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट से देगी। कांग्रेस सरकार बनने पर गन्नौर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X