पंचकूला । गणेश महोत्सव के अवसर पर श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपने 130वें अन्न भंडारे का आयोजन फेज 1 इंडस्ट्रियल एरिया में किया। इस विशेष अवसर पर, सैंकड़ो लोगों को मुफ्त भोजन प्रदान किया गया, जो फाउंडेशन की सामाजिक जिम्मेदारी और समाज के प्रति उसकी निष्ठा का प्रतीक है।
इस आयोजन के दौरान, गरीबों और जरूरतमंदों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन वितरित किया गया, जिससे सभी की भलाई की दिशा में एक कदम और बढ़ाया गया। श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के संस्थापक अमिताभ रुंगटा ने कहा कि हम गणेश महोत्सव के इस पावन अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोगों को खुशहाल और स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फाउंडेशन के स्वयंसेवक अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगड़ा ने भंडारे के आयोजन में सहयोग किया।