Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

द हिड्न टैलेंट वेलफेयर एंड ट्रस्ट ने आयोजित की सदाबहार गानों से सजी महफ़िल

Updated on Saturday, September 07, 2024 18:55 PM IST

पंचकूला ।  द हिड्न टैलेंट वेलफेयर एंड ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त के नेतृत्व में सदाबहार फ़िल्मी  गानों के कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 12 स्थित ब्रिलियंस स्कूल में किया गया। जिसमें ट्राईसिटी सहित पंजाब, हरियाणा से आए अव्यवसायिक गायकों ने हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक सदाबहार गानों को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस संगीतमय कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त तथा कार्यक्रम में आए चीफ गेस्ट किंग फ़िल्म प्रोडक्शन, पीएफसी ग्रुप के डायरेक्टर एडवोकेट एसएस सिधू व फाउंडर ब्रिलियंस स्कूल श्याम सुंदर तथा सम्मानित गणमान्यों में समाज सेवी सीमा भारद्वाज व जया गोयल, जय भगवान कंबोज, प्रदीप शर्मा, वेद बागड़ी, संजीव कौड़ा, प्रदीप कुमार  ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके उपरांत गायकों द्वारा सदाबहार फिल्मी गाने गाए। गायकों ने लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मो रफी, आशा भसोले जैसे प्रतिष्ठत गायकों द्वारा गाये गए गानों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करने का एक बेहतर प्रयास किया। कार्यक्रम में कुल 32 सदाबहार फ़िल्मी गाने शामिल थे।

 कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त ने अपने गायन में सदाबहार रोमांटिक गाना 'मुझे तुम मिल गए हमदम' गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए गायिका कंचन भल्ला ने दर्शकों के समक्ष जाने क्या तूने कही, जाने क्या मैंने कही रोमांटिक गाना प्रस्तुत किया, जिसे सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनिता रतन ने तुम्हें देखती हूं,संजय कौशल ने तेरे बिना ज़िन्दगी से कोई शिकवा, मनीष कौशल ने रिमझिम के गीत सावन गाए,विनय ने लोग कहते हैं मैं शराबी हूँ,सीमा भारद्वाज और प्रदीप वर्मा ने जिस दिन से तुम्हें देखा है, वेद बागड़ी ने मेरी महोब्बत जवां, हरजीत ने ए जाते हुए लम्हों,नरेश ने ए फ़ूलों की रानी,जगतार ने इक अजनबी हसीना से,रजनीश ने ओ मेरे दिल के चैन, विनय कुमार ने तुम भी चलो हम भी चलें,जैसे मधुर व सदाबहार गानों को गाकर श्रोताओं को दिल जीत लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में संगीत का प्रबंधन वेद बागड़ी द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त ने कार्यक्रम में आए सभी श्रोतागणों और स्कूल प्रबंधन का आभार जताया, और कहा कि कार्यक्रम का उदेश्य अव्यवसायिक गायकों को मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने अंदर के टैलेंट को उभार सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सदाबहार गानों को गाना प्रतिष्ठत गायकों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि देना भी था।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X