Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल

Updated on Saturday, September 07, 2024 18:55 PM IST

चंडीगढ़ । सिरसा जिले में कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिली है। कालांवाली के पूर्व विधायक सरदार बलकौर सिंह ने भाजपा को छोड़कर शनिवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उनके साथ आए ब्लॉक समिति चेयरमैन, जिला पार्षदों और 40 संरपचों व पूर्व सरपंचों ने कांग्रेस में आस्था जताई।

सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान कालांवाली से कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी शीशपाल सिंह भी मौजूद रहे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बलकौर सिंह ने सही समय पर सही फैसला लिया है। उनका यह फैसला बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने और कांग्रेस के बहुमत में बढोत्तरी का काम करेगा। उन्हें व उनके साथियों को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान रखा जाएगा।

सिरसा जिले के 40 सरपंचों, चेयरमैन व पूर्व सरपंचों ने भी थामा कांग्रेस का हाथ, कांग्रेस प्रत्याशी शीशपाल सिंह पिछली बार 20 हजार से जीते थे, इसबार 50 हजार से जिताएंगे: बलकौर सिंह

चौधरी उदयभान ने भी सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के माहौल को खराब कर नफरत की दीवारें खड़ी करने का काम किया है। आज भाजपा राज में जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, पहलवान और जवान समेत सभी वर्ग परेशान हैं। इसबार जनता भाजपा को जड़ से उखाड़कर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

बलकौर सिंह ने कहा कि कालांवली से शीशपाल सिंह पिछली बार 20 हजार वोटों से जीते थे और इस बार इन्हें 50 हजार वोटों से जिताने का काम करेंगे। पूर्व विधायक बलकौर सिंह के साथ आज को ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदास सिंह, सिरसा जिला पार्षद सतगुर धालीवाल, कालांवाली से पार्षद रोशन डाबला, सरपंच मौजूखेड़ा कुलवीर सिंह, हरदीप सिंह नरेल खेड़ा, मुकेश कुमार डिंग रोड, ओमप्रकाश ढाणी खुबाली, बिट्टू मीरपुर, नरेंद्र मेहता मुसाहिबवाला, गुरप्रीत सिंह संधू झोंपड़ा, अमनदीप संगर सरिस्ता, सुखदेव सिंह ढाणी रामपुरा, राजेश कुमार बरुवाली, मोहनप्रीत सिद्धपुरा, मनोज मेहता बुर्ज कर्मगढ़, गुरप्रीत सिंह केवल, दर्शन सिंह कमाल गांव, जगसीर सिंह रोहण, गुरमीत सिंह चकेरियां, गुरफास सिंह तारुआना, भीम सिंह लक्क डवाली व ब्लाक समिति मेम्बर कुलधीप थिराज आदि ने भी कांग्रेस ज्वाइन की।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X