Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस ने विकास में किया भेदभाव और भाजपा ने किया जनता का अपमान : जेजेपी

Updated on Saturday, September 07, 2024 18:28 PM IST

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने विज्ञापन कैंपेन के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कई वीडियो जारी की है। जेजेपी ने वीडियो संदेश में जनता को बताया है कि पूर्व गठबंधन सरकार के दौरान दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश का चौतरफा विकास, गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी और हर रोज जनता की सुनवाई की है, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार ने विकास के मामले में भेदभाव और भाजपा सरकार ने जनता का अपमान किया है।  

जेजेपी के एक विज्ञापन में पार्क में बैठे हरियाणवी और पंजाबी बुजुर्ग दुष्यंत चौटाला की दूरदर्शी सोच को बता रहे है और केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा करके हरियाणा में लाई गई बड़ी परियोजनाओं का जिक्र कर रहे है। बुजुर्ग कह रहे है कि 10 विधायकों की ताकत से डिप्टी सीएम बने दुष्यंत चौटाला ने मेवात में एटीएल बैटरी की फैक्ट्री, मानेसर में फ्लिपकार्ट का बड़ा कारखाना, खरखौदा में मारुति का बड़ा प्लांट, जींद में मेडिकल कॉलेज, हिसार में एयरपोर्ट, चार जगहों पर पायलट ट्रेनिंग, पूरे हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाकर चौतरफा विकास किया है, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार में सिर्फ एक जिले तक विकास कार्य सीमित रहते थे।

सरकार में रहते दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश का चौतरफा विकास के साथ-साथ जनसुनवाई को दी प्राथमिकता 

जेजेपी ने गांवों में बनी डिजिटल लाइब्रेरी के फायदे भी जनता को बताए है। एक वीडियो संदेश में गांव की एक छात्रा डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही है और उनके परिजन कहते है कि पहले लाइब्रेरी की व्यवस्था केवल बड़े शहरों में ही होती थी, लेकिन अब दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीण स्तर पर भी डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था करवा दी है। इन लाइब्रेरी में गांव के बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करके सरकारी नौकरी लग रहे है, जो कि ग्रामीण बच्चों के सुनहरे भविष्य की दिशा में दुष्यंत चौटाला की अच्छी सोच को दर्शाता है।

एक अन्य विज्ञापन के जरिए जेजेपी ने भाजपा को टारगेट किया है। इस वीडियो संदेश में भाजपा के सरकारी जनता दरबार से परेशान होकर एक शख्स कहता है कि सरकार जनता दरबार लगवा तो देती है, लेकिन उनके कोई काम नहीं हो रहे है। भाजपा सरकार ने दिखावा करते हुए केवल 20-30 दरबार लगाए और उसमें भी जनता का अपमान किया गया। वहीं दूसरी तरफ पूर्व गठबंधन सरकार के दौरान दुष्यंत चौटाला के आवास और ऑफिस में हर रोज भारी संख्या में जनता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचती थी और सबकी अच्छे से सुनवाई हुई।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X