सुरज रोहिल्ला । आचार्य देवो भव: अवॉर्ड्स 2024 देश के प्रतिष्ठित मंच पर भारत के पहले सुपर हीरो सिरीज शक्तिमान के नायक व महाभारत में भीष्म पितामह के किरदार से चर्चित अभिनेता मुकेश खन्ना एवं स्वामी अभिरामाचार्य जी महाराज ( तीर्थ प्रयागराज ) द्वारा आचार्य देवो भव: अवॉर्ड्स समारोह में कल्कि न्यूज व कल्कि फाउन्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक वरुण रस्तौगी को विशेष अतिथि व बेस्ट मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द ईयर 2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
जी सील एजुकेशन सोसायटी, ग्लोबल सोशल इंटरेस्ट लिग एनजीओ, नेकी की राह द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में अभिनय, संगीत, शिक्षा, आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े अति विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे । ये सम्मान मिलने पर वरुण रस्तौगी ने नेकी की राह संस्था के संस्थापक और इस भव्य आयोजन के कर्ता धर्ता डॉ गौरव शर्मा और उनकी समस्त टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है ।