Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस से नई पारी शुरू करेंगे विनेश फौगाट व बजरंग पूनिया

Updated on Friday, September 06, 2024 19:09 PM IST

चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में ओवरवेट के कारण बाहर हुई महिला पहलवान विनेश फौगाट तथा बजरंग पूनिया अब कांग्रेस के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत करेंगे। राजनीति में आने के बाद वह खेल को जारी रखेंगे या नहीं इस बारे में दोनों खिलाडिय़ों ने स्थिति साफ नहीं की है। अलबत्ता यह साफ हो गया है कि विनेश फौगाट चुनाव लड़ेंगी और बजरंग पूनिया कांग्रेस के संगठन में काम करेंगे।

विनेश फौगाट व बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कई दिनों से चर्चाओं का दौर जारी था। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद विनेश की कांग्रेस में जाने को लेकर स्थिति साफ हो गई थी। शुक्रवार को विनेश फौगाट ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ बैठक की। इसके बाद वेणुगोपाल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष उदयभान व अन्य कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विनेश फौगाट व बजरंग पूनिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विनेश फौगाट ने कहा कि उन्हें जब सडक़ों पर घसीटा जा रहा था तो भाजपा को छोडक़र अन्य सभी दल उनके साथ खड़े थे। आज वह गौरवान्वित महसूस करती हैं कि वह ऐसे दल में शामिल हो रही हैं जहां महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है। विनेश ने किसी भी दल व नेता का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने प्रचार किया कि मैं नेशनल नहीं खेलना चाहती लेकिन मैने नेशनल खेला। फिर कहा गया कि मैं ट्रायल नहीं देना चाहती तो मैंने ट्रायल भी दिया। फिर कहा गया कि ओलंपिक नहीं जाना चाहती लेकिन मैं ओलंपिक में भी गई। विनेश ने कहा कि बजरंग पर डोप के आरोप लगाए गए आज भी कोर्ट में लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि जैसे उन्होंने खेलों में हार नहीं मानी वैसे ही इस मोर्चे पर भी हार नहीं मानेंगी और यह लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेंगी।

इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने पर दोनो खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि यहां उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा। विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को प्रदेश में मजबूती मिली है। कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि देश को एक मूवमेंट देने के लिए ये लोग नए मैदान में उतरे हैं। भाजपा अगर सच में खिलाडिय़ों की हितेषी होती तो किरण चौधरी की जगह विनेश को राज्यसभा में भेज देते। उन्होंने स्वीकार किया कि विनेश फौगाट ने चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है जबकि बजरंग संगठन के लिए काम करना चाहते हैं। पार्टी हाईकमान इस पर विचार करके अंतिम निर्णय लेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X