Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गठबंधन को लेकर कांग्रेस में मचे संग्राम के बीच अखिलेश पीछे हटे

Updated on Friday, September 06, 2024 19:03 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसी सूरत में आम आदमी पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने को तैयार नहीं हैं। राहुल गांधी चाहते हैं कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठजोड़ जरूरी है। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और अब बीरेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर राहुल गांधी की राय से सहमत बताए जा रहे हैं। गठबंधन का विरोध कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी राय से अवगत करा दिया है।

कांग्रेस नेताओं के बीच चल रहे इस झगड़े का असर यह हुआ कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने स्वयं को अलग कर लिया है। कांग्रेस के साथ गठबंधन में आम आदमी पार्टी भी मुस्लिम व यादव बाहुल्य सीटें मांग रही थी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी एक से दो सीटों पर अपनी दावेदारी जताई थी। आम आदमी पार्टी राज्य में 10 सीटें मांग रही है, जबकि कांग्रेस चार से पांच सीटें देने को तैयार हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा इन चार-पांच सीटों को देने पर भी राजी नहीं हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हुआ था। कांग्रेस ने नौ और आम आदमी पार्टी ने एक कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी यह सीट हार गई थी, जबकि कांग्रेस ने नौ में से पांच लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय जेल में हैं।

भूपेंद्र हुड्डा किसी सूरत में गठबंधन के हक में नहीं, सोनिया को अपनी राय से कराया अवगत, अखिलेश यादव ने पोस्ट कर कहा, बात दो चार सीट की नहीं जीत की है

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा के चुनाव में ऐसे किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। हुड्डा हरियाणा में समाजवादी पार्टी को भी कोई सीट देने के हक में नहीं हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स हेडिंल पर पोस्ट कर कहा कि हम हरियाणा के हित के लिए बड़े दिल से, हर त्याग-परित्याग के लिए तैयार हैं। अखिलेश की इस पोस्ट के बाद साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी हरियाणा में सीधे चुनाव लडऩे की बजाय गठबंधन के तहत कांग्रेस की मदद करेगी।

 अखिलेश यादव ने कहा है कि हरियाणा चुनाव में ‘आइएनडीआइए’ की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है। हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं व आगे भी दोहराएंगे कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’। हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति’ को हराने में ‘इंडिया एलायंस’ की जो भी पार्टी सक्षम होगी, हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे। अखिलेश ने स्पष्ट किया कि बात दो-चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है, बात तो जनता के दुख-दर्द को समझते हुए उनको भाजपा की जोड़-तोड़ की भ्रष्टाचारी सियासत से मुक्ति दिलाने की है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X