Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भर्तियों को पूरा करने की मांग को लेकर अभ्यार्थियों ने सौंपा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम ज्ञापन

Updated on Friday, September 06, 2024 18:37 PM IST

चंडीगढ़  | पेंडिग भर्तियों को पूरा करने के लिए आंदोलनरत युवाओं को कांग्रेस भरोसा दिलाती है कि जल्द ही उनका इंतजार खत्म होने वाला है। कांग्रेस सरकार बनते ही बीजेपी द्वारा लटकाई गई भर्तियों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाएगा। अटके पड़े रिजल्ट को बिना देरी के जारी करते हुए रुकी हुई ज्वाइनिंग को भी तत्परता के साथ पूरा करवाया जाएगा। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा भर्तियों को पूरा करने की मांग को लेकर अभ्यार्थियों द्वारा दिए गए ज्ञापन पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। 

लटकी पड़ी भर्तियों और अटकी पड़ी ज्वाइनिंग को तत्परता के साथ पूरा करेगी कांग्रेस सरकार : हुड्डा

उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा भेजा गया यह ज्ञापन कांग्रेस के लिए कोई मांग नहीं, बल्कि अभ्यार्थियों का अधिकार है। क्योंकि प्रदेश के युवा बीजेपी के झांसे, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से त्रस्त हैं। बीजेपी ने 5 साल तक सिर्फ भर्तियों को लटकाने, भटकाने और युवाओं को कोर्ट के चक्कर कटवाने का काम किया है। लेकिन कांग्रेस सरकार बनते ही लटकी पड़ी पुलिस, ग्रुप-डी और सीईटी के सभी ग्रुप्स की भर्तियों को पूरा किया जाएगा।

हुड्डा ने युवाओं से पेपर की तैयारी जारी रखने का भी आह्वान का। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में जारी भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने के साथ, कांग्रेस सरकार बनते ही 1 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू कर देगी। हरियाणा से पेपर लीक और भर्ती माफिया का जड़ से ख़ात्मा करते हुए हरेक भर्ती पेपर व योग्यता के आधार पर साफ-सुथरे तरीके से होगी। पेपर में हरियाणा जीके का हिस्सा बढ़ाया जाएगा ताकि प्रदेश के युवाओं को प्रदेश की भर्तियों में पूरी-पूरी भागीदारी मिले। भर्तियों में किसी भी तरह की धांधली, अटकन, भटकन ना हो, पारदर्शी भर्ती के लिए कांग्रेस द्वारा भर्ती विधान बनाया जाएगा।

लटकी पड़ी पुलिस, ग्रुप-डी व सीईटी के सभी ग्रुप्स की भर्तियां पूरी करना कांग्रेस की प्राथमिकता : हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने पूरे 5 साल युवाओं को नौकरी के लिए तरसाया है। जो ईक्का-दुक्का भर्तियां हुई हैं, वह भी युवाओं ने कोर्ट के रास्ते से पूरी करवाई हैं। बावजूद इसके बीजेपी युवाओं पर अक्सर नौकरी देने का अहसान जताती रहती है। लेकिन कांग्रेस सत्ताधारी बीजेपी को बताना चाहती है कि नौकरी देना हरेक सरकार की जिम्मेदारी होती है, यह कोई अहसान नहीं होता। कांग्रेस सरकार अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएगी और अलग-अलग विभागों में खाली पड़े 2 लाख से ज्यादा पदों पर योग्य युवाओं को भर्ती करगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X