Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और आज अंबाला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Updated on Friday, September 06, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री  अनिल विज ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और चुनाव लड़ने के लिए गतिविधियां करने हेतु चुनाव कार्यालय की आवश्यकता होती है इसलिए आज अंबाला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है।

कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है, ये आप और अन्य पार्टियों से उम्मीदवार मांग रहे हैं : अनिल विज

विज आज अंबाला में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

कांग्रेस को 90 विधानसभा के लिए भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं : अनिल विज

भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है जबकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने बड़ी-बड़ी हांकी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बड़े-बड़े दावे किए कि हमारे पास उम्मीदवारों की लाइन लगी हुई है लेकिन अब इन्हें 90 विधानसभा के लिए भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं इसलिए राहुल गांधी जी ने आम आदमी पार्टी को प्रार्थना किया है कि कुछ उम्मीदवार आप दे दो और यह कुछ दूसरी पार्टियों से उम्मीदवार मांग रहे हैं ताकि 90 सीटों पर यह चुनाव लड़ सके।

लोगों ने जम्मू कश्मीर में देश की इज्जत की लाज रखनी है : विज

जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लोगों से अपील कर रहे हैं कि मेरी इज्जत और मेरी टोपी की लाज रखना के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि लोगों ने देश की इज्जत की लाज रखनी है क्योंकि सरकार ने वहां से जो अनुच्छेद 370 को खत्म किया है लोगों ने उसकी लाज रखनी है।

लोगों ने जो वहां पर विकास का पहिया चलना शुरू हुआ है उसकी लाज रखती है। वहां पर अनुसूचित जाति के लोगों को जो भारत के संविधान के अनुसार आरक्षण का हक मिला है उसकी लाज रखती है।

कांग्रेस को अपना झंडा में से केसरिया रंग को निकाल देना चाहिए : विज

राजस्थान में स्कूल में बच्चों को केसरिया रंग की साइकिल दी जा रही है उस पर कांग्रेस सवाल उठा रही है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अगर केसरिया रंग पर सवाल उठाते हैं तो यह सुबह जल्दी ना उठे क्योंकि सुबह जब सूरज निकलता है तो उसकी रोशनी का रंग भी केसरिया होता है यह भी इनको नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा, हमारे देश के झंडे में भी केसरिया रंग है और कांग्रेस के झंडे में भी केसरिया रंग है इसलिए इनको अपना झंडा में से केसरिया रंग को निकाल देना चाहिए।

राहुल गांधी राजीव गांधी से मिलते जुलते हैं का कोई सर्टिफिकेट देने की जरूरत भी नहीं होनी चाहिए : विज

सैम पित्रोदा का बयान कि राहुल गांधी राजीव गांधी की तरह ही है, के संबंध में विज ने कहा कि सैम पित्रोदा हिंदुस्तान की रीति नीति से वाकिफ नहीं है, उनके ऊपर विदेशियों का रंग साया ज्यादा है और वह किस आधार पर कह रहे हैं कि राहुल गांधी राजीव गांधी से मिलते जुलते हैं और इस संबंध में कोई सर्टिफिकेट देने की जरूरत भी नहीं होनी चाहिए क्योंकि वह उनके पुत्र हैं।

कांग्रेस को 90 विधानसभा के लिए भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं : अनिल विज

आज सैम पित्रोदा सर्टिफिकेट दे रहे हैं कि इनके रंग और भाव उनसे मिलते-जुलते हैं।

कांग्रेस 16 साल में अपना संगठन नहीं बना सकी : विज

कांग्रेस में टिकट को लेकर हुड्डा और शैलजा की गुटबाजी देखने को मिल रही है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि यह लड़ाई नई नहीं है उनकी यह बहुत पुरानी लड़ाई है और इसी वजह से यह 16 साल में अपना संगठन नहीं बना सके और यह बात कांग्रेस के प्रवक्ता और प्रभारी ने स्वयं कबूल की है।

मेरा तो नारा रहा है कि काम किया है काम करेंगे और सबकी जमानत जब्त करवा देंगे : विज

अंबाला छावनी की जनता को संदेश देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में बहुत विकास के काम हुए हैं और मेरा तो नारा रहा है कि काम किया है काम करेंगे और इसी नारे के आधार पर हम वोट मांगेंगे और हम बहुत अच्छे मार्जिन से जीतेंगे और सबकी जमानत जब्त करवा देंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X