Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अम्बाला छावनी की जनता छह बार मुझे यहां से विजयी बना चुकी है, इस बार जनता विजयी कराकर इस जीत की श्रृंखला को “लक्की सेवन” बनाए : पूर्व मंत्री अनिल विज

Updated on Friday, September 06, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों ने इस बार चुनाव लड़ाना नहीं है बल्कि खड़े होकर लड़ना है। इस चुनाव का वोट विकास के नाम होगा और अम्बाला छावनी की जनता स्वयं उनका चुनाव लड़ेगी और सारे हिंदुस्तान को दिखाएगी।

विज आज सदर बाजार चौक पर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय में हवन एवं उद्घाटन के उपरांत हजारों की संख्या में उमड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विधिवत चुनाव कार्यालय का हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला चुनाव नहीं है और अम्बाला छावनी की जनता छह बार उन्हें यहां से विजयी बना चुकी है। इस बार भी आप विजयी कराकर इस जीत की श्रृंखला को लक्की सेवन बनाए। उन्होंने कहा वह छावनी के लोगों से आह्वान करना चाहते हैं कि अपने मित्रों की छोटी-छोटी टोलियां बनाकर जहां-जहां वह जा सकते हैं जाएं और प्रचार में जुट जाए। उन्होंने कहा आज भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है और चुनाव के दौरान सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से चलेंगी ताकि प्रचार को अच्छे तरीके से चलाया जा सके।

मैनें अम्बाला छावनी में कई विकास कार्य कर दिए और विकास कार्यों का वोट रूपी मेहनताना मांग रहा हूं, जनता सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराकर देश को एक पैगाम दे : विज

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां चुनाव में अपनी गतिविधियों में लगे है। हमने 67 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, मगर कांग्रेस अभी विचार-विर्मश में ही फंसी हुई है। चुनाव मुख्य तौर पर भाजपा व कांग्रेस में है। कांग्रेस के नेता जब चुनाव शुरू हुआ तो वो कहते नहीं थकते थे कि इस बार हमारे पास प्रत्याशियों की लाइनें लगी हुई है। भूपेंद्र हुड्‌डा ने भी हर जगह जाकर कहा कि हमारे पास उम्मीदवारों की लाइन लगी थी, मगर अब वास्तविकता नजर आ रही है और इनके पास 90 सीटों के लिए पूरे उम्मीदवार नहीं है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने आप पार्टी के पास दरखास्त डाली है कि कृपा हमें कुछ प्रत्याशी दें दे ताकि हम अपनी गिनती पूरी कर लें। इसी प्रकार से कांग्रेस अन्य पार्टियों को भी वह एप्रोच कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस को अपनी स्थिति का एहसास हो गया है और उन्हें समझ आ गया है कि उनकी स्थिति बहुत कमजोर है।

हरियाणा की जनता कांग्रेस के पिछले कुशासन को नहीं भूली, इन्होंने किसानों की जमीनें बेच बिल्डरों को थमाई : पूर्व मंत्री अनिल विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस के पिछले दस साल से कुशासन को भूली नहीं है। इन्होंने किसानों की जमीनों को धारा-4, धारा-6 लगाकर उनसे औने-पौने दामों पर खरीदकर वह भूमि बिल्डर माफिया को दे दी जाती थी ताकि वो महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा सकें। सीबीआई की कार्रवाई चल रही है और कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने इस केस में 834 करोड़ रुपए भूमि को अटैच किया। हरियाणा का किसान यह भूला नहीं है, पहले हुड्‌डा की गाड़ी जहां जाती थी वहां किसान कमरों में छिप जाते थे। आज जनता के सामने दस साल का भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और दस साल का मनोहरलाल खट्‌टर का राज था। हमने काबलियत के आधार पर लोगों को नौकरियां देनी शुरू की। 

पिछले दस सालों में जितने विकास कार्य हुए वह मैनें सूद समेत पूरा करने की कोशिश की : अनिल विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा अम्बाला के लोगों के दिलों में कसक रहती है कि टैक्स हम सबसे ज्यादा देते है मगर विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लगती है। कोई विकास नहीं हुए, मगर पिछले 10 साल में जितने भी विकास कार्य हुए वह मैनें सूद समेत पूरा करने की कोशिश की। उनके द्वारा किए काम और जो नेता सामने आए उससे लोग पूछे की उन नेताओं की पार्टी ने अम्बाला छावनी में क्या है। विपक्षी दलों से कई गुणा ज्यादा काम उन्होंने करवाकर दिए। उनका नारा भी रहा है “काम किया है काम करेंगे”, मगर यह नारा दो धारी तलवार है और इसको हर नेता नहीं लगा सकता और इसे काम करने वाला नेता ही लगा सकता है। यदि कोई दूसरा लगाएगा तो लोग पूछेंगे कि पहले क्या काम किया।

अम्बाला छावनी में ढेरों विकास कार्य करवाए :  पूर्व मंत्री अनिल विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सरकारी कालेज, हरियाणा का सबसे बड़ा बस स्टैंड, नहरी पेयजल, बिजली आपूर्ति, जीटी रोड पर नई अनाज मंडी बनाकर दी। उन्होंने 1857 के शहीदों की याद में शहीदी स्मारक बनवाया जिसका कार्य चल रहा है। उन्होंने अम्बाला को सब डिवीजन बनाकर दिया और छावनी में लोगों के काम हो रहे हैं। छावनी में बैंक स्क्वेयर व शापिंग मॉल, फायर ब्रिगेड, नाइट फूड स्ट्रीट बन रही है। छावनी में उन्होंने सिविल एवं कैंसर अस्पताल बनाकर दिया जहां आज तीन हजार से ज्यादा ओपीडी है और कई बीमारियों का ईलाज हो रहा है। सिविल अस्पताल के समक्ष सड़क पार करने के लिए एस्केलेटर वह बनाकर दे रहे हैं। अस्पताल के साथ ही डाक्टर रेजिडेंस काम्पलेक्स, चंदपुरा में होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, एनसीडीसी सेंटर, फुटबाल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल, योगशाला, डेढ़ से ज्यादा धर्मशालाएं, अम्बाला-साहा फोरलेन, रिंग रोड, मल्टी लेवल कार पार्किंग, टांगरी बांध पर 8 किलोमीटर रोड, सदर में स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन व अन्य विकास कार्य कराकर दिए।

अम्बाला छावनी में लाइटें लगने से विपक्षी परेशान है, कब्जा इंडस्ट्री को बंद किया : अनिल विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अम्बाला छावनी की सड़कों पर लाइटें लग रही है और विपक्षी भी इससे परेशान है कि इतनी लाइटें क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने अम्बाला छावनी में हवाई अड्‌डा बनाकर दिया जोकि तैयार है। उनके विधानसभा का एक भी गांव ऐसा नहीं जहां विकास कार्य न किए गए हो। वह उन्हीं कामों का जिक्र करते है जो नजर आते है और वह कर चुके, मगर कुछ काम ऐसे है जो नजर नहीं आते वह भी किए। उनमें एक अम्बाला छावनी में पूर्व सरकार के समय कब्जा इंडस्ट्री चलती थी, जहां दांव चलता था लोगों की दुकान व मकान पर कब्जा कर लिया जाता था, मगर उन्होंने यह कब्जा इंडस्ट्री बंद करवाकर दी।

जनता को सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त कर देश को पैगाम देना होगा : अनिल विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं पर एक दायित्व आ गया है, सारा हिंदुस्तान अम्बाला छावनी में हुए कार्यों को देख रहा है। चुनाव में कई नेता खड़े होंगे और वोट मांगने आएंगे तथा कहेंगे कि हम काम कर देंगे, मगर उन्होंने तो छावनी में विकास कार्य कर दिए और वह तो अपने विकास कार्यों का एक वोट रूपी मेहताना मांग रहे हैं। अपने सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराकर देश को एक पैगाम देना होगा कि हमें काम करने वाले लोग चाहिए और जो काम नहीं करते उन्हें वोट नहीं देंगे।

केंद्र व प्रदेश में एक ही मार्का की सरकार होगी यह बढ़िया चलेगी : विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है और नरेंद्र मोदी व कमल के फूल की सरकार है। यदि हरियाणा में भी कमल के फूल की सरकार होगी तो यह बढ़िया चलेगी, जिस मार्का की गरारी केंद्र में है वही मार्का की गरारी प्रदेश में होगी तो यह बढ़िया चलेगी, यदि कोई और गरारी लगा दी तो रोज गियर-बक्सा खुला रहेगा।

उन्होंने कहा कि आपको यह भी देखना है कि कांग्रेस व राहुल गांधी का मॉडल क्या है, हमारे पड़ोसी राज्य में कांग्रेस की सरकार है जहां कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए कि हम अपने कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे सकते। कांग्रेस ऐसा मॉडल बनाना चाहती है। उन्होंने कहा क्या हरियाणा में भी आप यही मॉडल बनाना चाहते हैं। यदि नहीं तो जितनी पार्टियां चुनाव में आए उन्हें उखाड़कर हिंद महासागर में फैंक दो।

इस अवसर पर अम्बाला चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री राजिंद्र, विधानसभा प्रभारी संजय शर्मा, संयोजक संजीव सोनी बब्बू, बीएलए वन ललित चौधरी, मंडल प्रधान किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान, सोम चोपड़ा, ओम सहगल के अलावा बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, नरेंद्र राणा, फकीरचंद सैनी, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, कपिल विज, शुभम विज, बलकेश वत्स, आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X