Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस के डीएनए में झूठ भरा है, अब जनता कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर देगी : ज्ञानचंद गुप्ता

Updated on Friday, September 06, 2024 18:13 PM IST

पंचकूला । पंचकूला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर अपनी पहली प्रेसवार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पत्रकारों के एक-एक सवालों का जवाब दिया और टिकट देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। ज्ञानचंद गुप्ता ने दावा किया कि पंचकूला और कालका में बड़े मार्जिन से कमल का फूल खिलेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। यहां  गुप्ता ने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि कांग्रेस ने पंचकूला के साथ सदा ही सौतेला व्यवहार किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज देते हुए  गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने पंचकूला में 10 काम भी किए हों तो वह हिसाब दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में झूठ भरा हुआ, इसलिए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर देगी।

पूर्व सीएम हुड्डा को ज्ञानचंद गुप्ता ने किया चैलेंज- बोले - कांग्रेस ने पंचकूला में 10 काम भी किए हों तो हिसाब दें

इस मौके पर  गुप्ता के साथ सांसद कार्तिकेय शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा और कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा, प्रदेश मीडिया सह- प्रमुख नवीन गर्ग, विधानसभा संयोजक हरेंद्र मलिक भी मौजूद रहे। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि टिकटों के ऐलान के बाद से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनसेवा के कार्य में लगे हुए हैं और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

गुप्ता ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने पंचकूला जिला में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। जितना विकास भाजपा की सरकार में हुआ है उतना कभी नहीं हुआ। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हम अपना हिसाब जनता के सामने रख रहे हैं, अगर हुड्डा साहब में हिम्मत है तो वे भी जनता के सामने कांग्रेस द्वारा पंचकूला में कराए गए 10 कामों का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में झूठ और छल भरा हुआ है। झूठे वादों के सहारे कांग्रेस पहले सरकार बनाती रही, लेकिन अब हरियाणा की जनता जागरूक हो गई है और कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर देगी।

कालका विधानसभा में विकास कराना मेरा लक्ष्य : शक्ति रानी शर्मा

कालका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा ने भी टिकट देने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बतौर मेयर रहते हुए उन्होंने चार वर्षों तक धरातल पर काम किया है। लोगों की समस्याओं का समाधान करने का काम किया है। मती शर्मा ने कहा कि मेरा लक्ष्य कालका विधानसभा का विकास कराना है। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली को जनता पसंद करती है। मुख्यमंत्री ने कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। हरियाणा के लोग भाजपा सरकार के काम से खुश हैं। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि मैं लोगों की सेवा के लिए दिनरात काम करूंगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X