Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन में सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा है : बिप्लब देब

Updated on Thursday, September 05, 2024 19:00 PM IST

चंडीगढ़ ।  भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस प्रदेश के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रोहतक में कर पत्रकारों के एक-एक सवालों का जवाब दिया। बिप्लब देब ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में भाजपा ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा है।  देब ने कहा कि भाजपा ने 90 में 67 सीटों पर घोषणा की है। पहली सूची में 67 सीटों की घोषणा करना भारतीय जनता पार्टी के विश्वास और संगठन की ताकत के साथ साथ एक मजबूत नेतृत्व की ओर इशारा करता है। उम्मीदवारों की पहली सूची में पिछड़ा वर्ग के 14 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इसी तरह दलित, जाटव, वाल्मीकि, धानक, बिश्नोई, सिख, जाट, यादव, ब्राह्मण, वैश्य सहित सभी समुदायों को शामिल किया गया है। पार्टी कार्यालय मंगल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में बिप्लब देब के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संजीव बालियान, भाजपा मीडिया सहप्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस तो अभी अपनी लिस्ट भी जारी नहीं कर पाई है, केवल मंथन में उलझ कर रह गई : बिप्लब देब

बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में जिन 9 विधायकों की सीटों को बदला गया है यह सामाजिक समीकरण साधने की दृष्टि से किया गया है, जिसमें 3 मंत्री भी शामिल है। सामाजिक समीकरण, राजनीतिक समीकरण और हरियाणा के परिदृश्य सहित सभी वर्गों को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं। सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से खुश हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि 2019 की तरह फिर एक बार 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कमल का फूल  प्रत्याशी होता है, इसलिए एक-एक कार्यकर्ता एकजुट होकर केवल भाजपा को जिताने का काम करेगा।

एक सवाल के जवाब में बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी तक अपनी पहली सूची नहीं जारी कर पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल मंथन में उलझ कर रह गई है। बिप्लब ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सूची में जिन नामों में बदलाव किए हैं वह एक तय समीकरण को पाटने की दृष्टि से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस सूची में पुराने नामों को भी बराबर तरजीह दी गई है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, अनिल विज, ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु सहित कई अन्य नेताओं के नाम शामिल है।

भाजपा ने पहली लिस्ट में सभी समाज को प्रतिनिधित्व दिया है : बिप्लब देब

चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि राजनीति में कई तरह के तालमेल बनाने पड़ते हैं। हरियाणा एक सामाजिक बंधन के साथ चलने वाला प्रदेश है, गोत्र और समाज को मनाने वाला प्रदेश है। पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष बोलने का अधिकार खो चुका है, गांधी टाइटिल भी उधार का लिया हुआ है। भाजपा में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि कांग्रेस में बाप-बेटे की राजनीति चलती है, कांग्रेस ने जाट समाज को धोखे में रखा है।

हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकता को जितना सम्मान दिया जाता है वैसा किसी अन्य पार्टी में नहीं दिया जाता है। कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद इतना हावी है कि केवल एक नाम लेने पर ही पूरे परिवार का इतिहास सामने आ जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से आत्मिक लगाव है और जल्द ही हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा के चुनावी दौरे और प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X