Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

टिकट बंटते ही पानी के बुलबुले की तरह फूटी भाजपा, कांग्रेस का और भी बुरा हाल होगा : दुष्यंत चौटाला

Updated on Thursday, September 05, 2024 19:00 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा पानी के बुलबुले की तरह फूट गई है और चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि टिकट बांटने पर कांग्रेस का बीजेपी से भी बुरा हाल होगा। वीरवार को दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से नामांकन भरने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। पूर्व डिप्टी सीएम ने नामांकन के दौरान विशाल रोड शो कर जेजेपी-एएसपी गठबंधन की ताकत दिखाई और विरोधियों की नींद उड़ाई। इस दौरान जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सहित भारी संख्या में जेजेपी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

उचाना से नामांकन भरकर बोले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जीतेंगे उचाना, जीतेंगे हरियाणा

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उचाना से ही बदलाव की लहर चली थी और उसमें युवा ताकत को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि इस बार भी उचाना ने बदलाव की नींव रख दी है और हमारा इरादा है जीतेंगे उचाना, जीतेंगे हरियाणा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी-एएसपी गठबंधन मिलकर प्रदेश को युवा नेतृत्व देगा और विधानसभा चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में गठबंधन की युवा सरकार बनेगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा में टिकट बंटे 24 घंटे भी नहीं हुए है और इतने समय में ही रूझान आने शुरू हो गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन मंत्री, दो प्रदेश अध्यक्ष, करीब 13 विधायक, अनेक जिला अध्यक्ष, सैकड़ों पदाधिकारी मैदान छोड़कर भाग गए है और यह तो अभी शुरुआत है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग जेजेपी को तोड़ने की बात करते थे, वह भाजपा पानी का बुलबुला साबित हुई। उन्होंने कहा कि जेजेपी से केवल कई विधायक ही पार्टी छोड़कर गए थे, लेकिन भाजपा का संगठन और उनके विधायक दोनों कमजोर निकले। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की फूट का कारण यह है कि बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए बागी नेताओं को महत्व दिया, अब भाजपा का सफाया निश्चित है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टिकट बंटने के बाद कांग्रेस का भी इससे बुरा हाल होगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी कटी पतंग साबित हुए है। उन्होंने कहा कि करनाल से चुनाव लड़ने की बात करने वाले सीएम लाडवा से चुनाव लड रहे है और वे पूरे चुनाव लाडवा से बाहर नहीं निकलेंगे।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने न केवल अपने चुनावी वादों को पूरा किया, बल्कि उचाना में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करके दिखाए है। उन्होंने कहा कि 40 साल से उचाना में केवल एक परिवार यहां से राजनीति करता रहा, लेकिन विकास के मामले में उचाना पिछड़ा रहा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने उचाना में 1200 करोड़ रुपए की लागत से सड़क, पेयजल सहित अनेक सामूहिक विकास कार्य समान रूप से करवाए है। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग हमें उचाना से जाने की बात कहते थे, वे पहले भाजपा छोड़ गए और अब कांग्रेस भी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अब तक तो उनकी टिकट ही फाइनल नहीं हुई है, जबकि हम नामांकन भर चुके है और इस बार जेजेपी पहले से ज्यादा ताकत के साथ मुकाबला लड़ेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X