Monday, 07 July 2025
BREAKING
सरकारी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-50 में मनाया वन महोत्सव अतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब एवं चंडीगढ़ अग्रवाल, वैश्य समाज के 15 युवाओं को दिया गया ओपी जिंदल अवार्ड पंजाब से कीटनाशक रहित बासमती निर्यात को तेज करने के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप की ज़रूरत एसडी कॉलेज में मना वन महोत्सव, 50 से अधिक पौधे लगाए गए युद्ध नशों विरुद्ध का 126वां दिन: 6.9 किलोग्राम हेरोइन, 6.1 किलोग्राम अफीम समेत 139 नशा तस्कर काबू संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के चंडीगढ़ आगमन पर विहंगम योग संत-समाज द्वारा स्वागत–अभिनंदन प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में चंडीगढ़ ने रचा हरित इतिहास: एक दिन में 253 स्थानों पर 1.05 लाख पौधे रोपे गए मुख्यमंत्री की ओर से पवित्र नगरी के निवासियों को लगभग 350 करोड़ रुपये का तोहफा मुख्यमंत्री द्वारा अखाड़ा गांव के बायोगैस प्लांट के मसले के समाधान के लिए संयुक्त कमेटी के गठन की घोषणा संसद भ्रमण के साथ सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन

हरियाणा

लूट की राजनीति करने में माहिर है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Wednesday, September 04, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को लूट का अड्डा बनाया है और हमेशा लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश और प्रर्देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गठबंधन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि लूट की राजनीति करने में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी माहिर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की दुश्मन पार्टी रही है। कांग्रेस पार्टी ने ही देश में लोकतंत्र को खत्म करके एमरजेंसी तक लगाने का काम किया है, इसलिए कांग्रेस लोकतंत्र की विरोधी पार्टी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के सवाल पर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पहले भी इनके समझौते हुए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की शासन प्रक्रिया एक जैसी रही है। लूट की राजनीति कांग्रेस ने भी की है और आम आदमी पार्टी ने भी की है। हालांकि लोकतंत्र की परम्परा में गठबंधन करना सभी पार्टियों का अपना अधिकार है।

हरियाणा में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल है, तीसरी बार भी बन रही है भाजपा की सरकार : पंडित मोहन लाल बड़ौली

उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पांच सितंबर को नामांकन शुरू होने हैं, इसलिए राष्ट्रीय नेतृत्व सही समय पर सही फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों की छवि, पार्टी को जीत दिलाने और सभी वर्गों का सम्मान देने वाले व्यक्ति को ध्यान में रखकर ही फैसला लेता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चुनाव लड़ने के सवाल पर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए सभी 90 की 90 विधानसभाएं सेफ हैं और जिताउ हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व का जहां से भी चुनाव लड़ने का निर्देश होगा नायब सिंह सैनी वहीं से चुनाव लड़ेंगे। खिलाड़ियों के मामले में पूछे गए एक अन्य सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी का अपना अधिकार है, प्रत्येक वोटर का अपना अधिकार है, इसलिए कोई भी चुनाव लड़ सकता है। रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो भाजपा ने खिलाड़ियों का सदा सम्मान किया है और आगे भी करेंगे।

क्षेत्रीय दलों के बारे में बोलते हुए पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में क्षेत्रीय दलों की सरकारें भी रही हैं और सरकार में शामिल भी रहे हैं। क्षेत्रीय दलों का अपना एक वोट बैंक भी है। क्षेत्रीय दल कई राज्यों में मजबूत स्थिति में हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है और हरियाणा की जनता ने भी मन बना लिया है, इसलिए 2047 तक भाजपा की सरकार हरियाणा में रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में गरीब को न्याय देने का काम किया, किसान और महिलाओं का सम्मान किया। युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। भाजपा की बहुत सारी उपलब्धियां हैं, इसलिए हरियाणा प्रदेश में भाजपा के पक्ष में एकतरफा वातावरण बना हुआ है और तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है।

Have something to say? Post your comment
संसद भ्रमण के साथ सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन

: संसद भ्रमण के साथ सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन

सीएम पैक्स के माध्यम से खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, सीएससी सेंटर व गैस स्टेशन

: सीएम पैक्स के माध्यम से खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, सीएससी सेंटर व गैस स्टेशन

नई सहकारिता नीति से समाज, देश में होंगे क्रांतिकारी बदलाव: डॉ अरविंद शर्मा

: नई सहकारिता नीति से समाज, देश में होंगे क्रांतिकारी बदलाव: डॉ अरविंद शर्मा

दलिताें काे जाेड़ने के लिए यमुनानगर में भाजपा करेगी हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान समारोह

: दलिताें काे जाेड़ने के लिए यमुनानगर में भाजपा करेगी हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान समारोह

हरियाणा पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

: हरियाणा पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

लोकसभा और विधानसभा की तरह नगर निगमों में भी हो हाउस के सेशन- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

: लोकसभा और विधानसभा की तरह नगर निगमों में भी हो हाउस के सेशन- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

वेस्ट टू वेल्थ की नीति पर कार्य करते हुए तकनीक से बदलें शहरों की तस्वीर - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

: वेस्ट टू वेल्थ की नीति पर कार्य करते हुए तकनीक से बदलें शहरों की तस्वीर - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

नगरों को “स्मार्ट

: नगरों को “स्मार्ट" ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं जनप्रतिनिधि : डिप्टी स्पीकर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को करेंगे भाजपा के तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन : बड़ौली

: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को करेंगे भाजपा के तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन : बड़ौली

हरियाणा में जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर गर्व: हरविन्द्र कल्याण

: हरियाणा में जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर गर्व: हरविन्द्र कल्याण

X