Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने माता मनसा देवी से मांगा भाजपा की जीत का आशीर्वाद

Updated on Wednesday, September 04, 2024 18:14 PM IST

पंचकूला। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा बुधवार को प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया के साथ सिद्धपीठ माता मनसा देवी के दरबार में पहुंचे और विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। संगठन मंत्री और प्रदेश महामंत्रियों ने माता से हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग भी मौजूद रहे।

हमारा संगठन मजबूत, कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार भी बनाएंगे भाजपा की सरकार : फणीन्द्रनाथ शर्मा

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने माता मनसा देवी के मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि आज माता मनसा देवी के दर्शनों का लाभ मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि माता से देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ भाजपा की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा है। शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए कार्य किए हैं। संगठनमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लगातार चुनाव जीतती आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है और हम हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कमल का फूल ही प्रत्याशी होता है और कमल के फूल को जिताने के लिए भाजपा का हरेक कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में उतरा हुआ है और केंद्र तथा नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और जनसेवा का कोई मुकाबला नहीं है। तीसरी बार हरियाणा प्रदेश में कमल खिलने जा रहा है। प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में 10 वर्षों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं।

 प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया ने माता मनसा देवी के दरबार मे की विधिवत पूजा अर्चना

युवा, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भाजपा संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद ही थोड़े ही दिनों में हर हरियाणावासी के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हम कराए गए काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के आशीर्वाद से सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से हर व्यक्ति खुश है। मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को लाभान्वित किया है। प्रदेश का किसान भाजपा सरकार से खुश है। युवा और महिलाओं तथा गरीबों के लिए भाजपा सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाकर उनका लाभ पहुंचाया है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर है और माता मनसा देवी से भी आज भाजपा की विजय के लिए प्रार्थना की है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X