Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मेरी पहली वोट’ अभियान से चुनाव मैदान में उतरी एनएसयूआई

Updated on Tuesday, September 03, 2024 18:47 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में छात्रों के मुद्दों को लेकर नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) ने भी ताल ठोक दी है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव ने मंगलवार को संगठन का चुनाव कैंपेन ‘मेरी पहली वोट’ लांच किया। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई एक महीना पूरे प्रदेश की यूनिवर्सिटीज व कॉलेजों में जाकर छात्रों के बीच जागरूकता लाएगी कि वे अपनी पहली वोट किन मुद्दों पर कांग्रेस को दें।

अविनाश यादव ने इस मौके पर कहा कि मतदान में भागीदारी कर अपनी वोट सही जगह डालना हर एक युवा की जिम्मेदारी है। इसलिए हमारे कैंपेन की टैगलाइन ‘बात है भागीदारी की, हमारी जिम्मेदारी की’ बनाई गई है। हमने प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में जाकर छात्रों की राय भी जानी है कि उनकी क्या समस्याएं हैं। ज्यादातर छात्रों ने कहा कि वे अपनी पहली वोट अग्निवीर, महिला सुरक्षा, पक्की भर्ती, पेपर लीक और फीस वृद्धि आदि मुद्दों को देखते हुए देंगे।

सर्वे में छात्रों ने अग्निवीर, महिला सुरक्षा, पक्की भर्ती, पेपर लीक और फीस वृद्धि को बताया अहम मुद्दा : यादव

यादव ने कहा कि हजारों छात्रों के साथ चर्चा में सामने आया कि अग्निवीर योजना से सेना में जाने वाले छात्रों को अपना भविष्य अंधकार में दिख रहा है और वे पहले की तरह सेना में पक्की भर्ती ही चाहते हैं। छात्राओं को कॉलेज कैंपस में सुरक्षा की चिंता है क्योंकि बीजेपी सरकार में गुंडागर्दी चरम पर है। सत्ता में बैठे लोग खुद अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। कैंपस में अधिकतर जगह कैमरे भी नहीं लगे हैं।

वहीं, प्रदेश का युवा भाजपा सरकार में हुई कच्ची भर्तियों और पेपर लीक को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है। प्रदेश में लगभग दो लाख पद सरकारी विभागों में खाली पड़े हैं, लेकिन भाजपा ने कौशल रोजगार निगम के जरिये कच्ची भर्ती कर युवाओं का शोषण किया है। हरियाणा की भर्तियों में 30 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। इससे योग्य उम्मीदवारों की मेहनत पर पानी फिरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर छात्रों व युवाओं से जुड़े इन सभी मुद्दों का समाधान करवाया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने पर पेपर लीक पर अंकुश लगाकर पक्की भर्तियां तय समय में होगी। महिला सुरक्षा को लेकर कैंपस में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यादव ने कहा कि सर्वे में सामने आया कि स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा उम्मीद सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा से हैं। वे मानते हैं कि दीपेंद्र हुड्‌डा ने ही सड़क से लेकर संसद तक युवा, किसान, जवान और पहलवान के मुद्दे को बखूबी उठाया है।

प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में जाकर छात्र मुद्दों पर वोट डालने के लिए जागरूक करेगा संगठन : अविनाश यादव

उन्होंने कहा कि उन्हें महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बताया कि उनकी फीस बेतहाशा बढ़ाई गई है। गरीब परिवारों के बच्चे यह फीस नहीं भर सकते। किसान परिवारों के बच्चों का कहना है कि उनकी फसलों को उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। किसान परिवार कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं। हमारा मानना है कि मुफ्त शिक्षा पर सभी का अधिकार है। एनएसयूआई ‘मेरी पहली वोट’ कैंपेन के जरिये हरियाणा के सभी कॉलेज में जाकर स्टूडेंट्स के बीच प्रचार करेगी कि वे अपनी पहली वोट कांग्रेस को दें। कांग्रेस पार्टी ही उनकी इन सभी समस्याओं को दूर करेगी और छात्र हित में फैसले लेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X