Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मीडिया वेलबींग एशोशियेशन ने किया अभिजय चोपड़ा का अभिनंदन

Updated on Monday, September 02, 2024 18:56 PM IST

चंडीगढ़ | मीडिया वेलबीइंग् ऐसोसिएशन पत्रकारों व् उनके परिवारों के कल्याण के उद्देश्य से जो निशुल्क टर्म व एक्सीडेंटल इंश्योरेंस करवा कर रही है वो वास्तव मे संस्था की ऊन्नत सोच का एक बड़ा उदाहरण है। यह शब्द पंजाब केसरी के डायरेक्टर अभिजय चोपड़ा ने साह (अंबाला) मे कहे, दरअसल वह उनके दादा अमर शहीद लाला जगत नारायण चोपड़ा जी की 43वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां मीडिया वेलबीइंग् ऐसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने संस्था के कुछ पदाधिकारियों संग  उन्हें एक समृति चिन्ह तथा दोशाला भेंट किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा बनाए गए अपने सदस्य साथियों के आइडेंटी कार्ड की लॉन्चिंग भी अभिजय चोपड़ा के कर कलमों से करवाई गई। जहां अभिजय चोपड़ा ने कुछ साथियों के गले में अपने हाथों से आइडेंटी कार्ड भी पहनाए। इस मौके पर बलराम सैनी सुमन भटनागर समेत कई वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद रहे।

पत्रकारों के कल्याण की सोच को लेकर आगे बढ़ रही है संस्था : अभिजय

इस मौके पर चंद्रशेखर धरणी ने अभिजय चोपड़ा को अवगत करवाया कि मीडिया वेलबीइंग् एसोसिएशन ने हरियाणा में अपने सभी सदस्य साथियों के 10-10 लाख रुपए के टर्म और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस बिल्कुल निशुल्क  करवाए हैं, इनकी एवज में किसी भी साथी से कोई खर्च नहीं लिया गया। अभी तक दर्जनों साथियों की विभिन्न परिस्थितियों में अपने निजी कोश से संस्था आर्थिक मदद भी कर चुकी है।

अभिजय चोपड़ा के करकलमों से संस्था ने करवाई  आईडेंटिटी कार्डस की लॉन्चिंग

कुछ समय पहले एक वरिष्ठ पत्रकार साथी ज्ञानेंद्र भरतरिया के अचानक देहांत होने की सूरत में संस्था द्वारा करवाए गए इंश्योरेंस के चलते 10 दिन के अंदर परिवार को 10 लाख रुपए इंश्योरेंस कंपनी से दिलवाए जाने का काम संस्था द्वारा किया गया। इस मौके पर पंजाब केसरी के डायरेक्टर अभिजय चोपड़ा ने मीडिया वेलबीइंग ऐसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पत्रकारों के कल्याण की सोच को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसके कार्यों को देख और सुन काफी सुखद अनुभूति हो रही है।

उग्रवाद और आपातकाल भी नहीं रोक पाए शहीद लाल जी की देश समर्पित सोच को : धरणी 

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने कहा कि वह पंजाब केसरी ग्रुप से पिछले लगभग 35 वर्षों से जुड़े हैं। शहीद लाला जगत नारायण जी  हमेशा मेरे लिए प्रेरणा स्रोत रहे। उन्होंने संघर्ष के दौर में भी जिस प्रकार से सामाजिक दायित्वों के साथ पत्रकारिता धर्म को निभाया, पंजाब में उग्रवाद के दौरान भी और देश में आपातकाल के दौरान भी वह हमेशा निडर होकर अखबारों का प्रकाशन करते रहे। कभी किसी के साथ कोई समझौता नहीं, बिना डरे- बिना रुके हमेशा देश क़ो सर्वोपरि मानते हुए वह आगे बढ़ते रहे। ना कभी तत्कालीन  सरकारों के सामने झुके और ना ही देशद्रोहियों के सामने, उनकी लेखनी हमेशा तीखी तलवार जैसी रही। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी के जॉइंट डायरेक्टर अविनाश चोपड़ा उनके गुरु भी व मार्गदर्शक भी हैं। जब भी जीवन में कोई कठिनाई -कोई परेशानी या कोई संकट महसूस करता हूं तो या तो शहीद लाला जगत नारायण की जीवनी पढ़ता हूं या फिर अविनाश चोपड़ा जी का मार्गदर्शन लेता हूं।

पत्रकारों के हितों में खट्टर व सैनी सरकार से कई मांगे  पूरी करवा चुकी है एमडब्लूबी बता दें अमूमन अधिकांश पत्रकार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होते। ऐसे में कईं बार गंभीर रूप से बीमार होने या फिर कोई दुघर्टना होने पर वह सही से इलाज करवा पाने में भी खुद को असमर्थ महसूस करते हैं। ऐसे में उनके उचित इलाज के लिए उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलैस इलाज की सुविधा दिए जाने की मांग भी संस्था सरकार से कर रही है इससे पहले हरियाणा सरकार संस्था द्वारा पत्रकारों के लिए की गई अधिकतर मांग पूरी कर चुकी है। जिसका ताजा उदाहरण पारिवारिक पेंशन और एफआईआर संबंधी मांग एमडब्ल्यूबी की ही थी,  जो हाल ही में नायब सैनी सरकार ने मानी है। जिसमे अब किसी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने की सूरत में उसकी पेंशन को रोका नहीं जाएगा। इसके अलावा यदि परिवार में एक से अधिक पत्रकार है तो उसमें दोनों की पेंशन सरकार की ओर से दी जाएगी। पहले सरकार की ओर से एक से अधिक पत्रकार होने पर परिवार में केवल एक ही व्यक्ति को पेंशन देने का नियम था।

ऊन्नत सोच का एक बड़ा उदाहरण है एमडब्लयुबी :अभिजय चोपड़ा

निजीकोष से अपने साथियों की संकट के दौरान आर्थिक मदद भी करती है संस्था कई पत्रकारों की कर चुकी है आर्थिक मदद धरणी ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की ओर से कईं पत्रकारों पर शारीरिक संकट आने पर संस्था की ओर से समय-समय पर आर्थिक रूप से उन्हें मदद पहुंचाई गई है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 3 पत्रकारों की अलग-अलग समय पर संस्था की ओर से आर्थिक मदद की गई है। हरियाणा में एमडब्ल्यूबी पहली संस्था है, जो पत्रकारों को शारीरिक या पारिवारिक संकट आने पर आर्थिक रूप से मदद पहुंचा रही है। एमडब्ल्यूबी हरियाणा में 60 साल से अधिक पत्रकारों को विशेष रूप से अपने हर कार्यक्रम में सम्मानित करती है। हरियाणा के तीन पत्रकारों को हर कार्यक्रम में उनकी पत्रकारिता में दी गई सेवाओं के लिए विशेष सम्मान दिया जाता है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X