Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एमएसपी के आंकड़े देकर की कांग्रेस और बीजेपी की तुलना

Updated on Monday, September 02, 2024 18:56 PM IST

चंडीगढ़ |  पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि एमएसपी को बढ़ाने और किसानों को एमएसपी देने के मामले में बीजेपी सरकार कांग्रेस के मुकाबले दूर-दूर तक कहीं नहीं ठहरती। खुद सरकारी आंकड़े इस बात का प्रमाण है कि बीजेपी सरकार के मुकाबले कांग्रेस कार्यकाल के दौरान एमएसपी में कई गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई। बीजेपी ने सिर्फ एमएसपी बढ़ोतरी की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का काम किया और किसानों को घाटे में धकेला। यहीं वजह है कि आज हरियाणा समेत पूरे देश का किसान आंदोलनरत है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने आवास पर किसानों की मांगों और समस्याओं को सुन रहे थे। इस मौके पर हुड्डा ने एमएसपी के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि 2004-05 में जब कांग्रेस सत्ता में आई तो गेंहू का रेट सिर्फ 640 रुपये था। इसमें दोगुने से ज्यादा बढ़ोत्तरी करके कांग्रेस ने 1450 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंचाया यानी कांग्रेस ने रेट में 126.5% बढ़ोत्तरी की। लेकिन बीजेपी के पूरे कार्यकाल में आज तक गेहूं के रेट में सिर्फ 51.7% की ही बढ़ोत्तरी हुई है। यानी कांग्रेस के मुकाबले आधी से भी कम।

कहा एमएसपी देने और बढ़ाने के मामले में कांग्रेस के मुकाबले दूर-दूर तक नहीं ठहरती बीजेपी

इसी तरह धान की बात की जाए तो कांग्रेस ने 560 रुपये रेट में ढाई गुना बढोत्तरी करके इस 1360 रुपये किया यानी कांग्रेस ने रेट में 143% बढ़ोत्तरी की। लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस के मुकाबले आधे से भी कम 60% बढ़ोत्तरी की। कपास की बात करें तो कांग्रेस रेट को 1760 से बढ़ाकर 4050 रुपये किया यानी 130% की बढ़ोत्तरी। लेकिन बीजेपी ने आज तक सिर्फ 53.7% ही बढ़ोत्तरी की। बाजरा के रेट में कांग्रेस ने 143% तो बीजेपी ने सिर्फ 100%, सूरजमुखी की एमएसपी में कांग्रेस ने 180% तो बीजेपी सिर्फ 70.6% की बढ़ोत्तरी की।

राज्य सरकार के भाव की बात करें तो कांग्रेस सरकार से पहले 2005 तक गन्ने का भाव सिर्फ 117 रुपये था। इसमें ढाई गुणा से ज्यादा यानी 165 % बढ़ोत्तरी करके कांग्रेस ने रेट को 310 रुपये किया था। लेकिन बीजेपी ने आज तक रेट को सिर्फ 386 रुपये किया है यानी मात्र 24.5% की बढ़ोत्तरी की है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों को एमएसपी दिलवाने के मामले में भी बीजेपी सरकार कांग्रेस के मुकाबले काफी पीछे है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस एमएसपी के सही मतलब और उसकी उपयोगिता को समझती है। इसलिए हमने अपने कार्यकाल के दौरान व्यवस्था बनाई कि जैसे ही मंडी में फसल की आवक होगी तो तुरंत सरकारी एजेंसियां उसकी खरीद शुरू कर देगी। इसके चलते मार्केट में फसल के भाव अपने आप बढ़ जाते थे और प्राइवेट एजेंसियों को भी एमएसपी या उससे ज्यादा रेट पर किसानों की फसल खरीदनी पड़ती थी। इस तरीके से प्रदेश के ज्यादातर किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल जाता था।

लेकिन बीजेपी ठीक इसके विपरीत काम करती है। जब भी किसान अपनी फसल मंडी में लेकर पहुंचता है तो कोई भी सरकारी एजेंसी खरीद नहीं करती। कई-कई दिनों तक किसानों को खरीद शुरु होने का इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में किसानों को प्राइवेट एजेंसियों के पास जाना पड़ता है, जो एमएसपी से बहुत कम रेट पर उनकी फसल खरीदती हैं। इसके चलते मार्केट में फसलों का रेट गिर जाता है और किसानों को भारी घाटा होता है। जब बड़ी मात्रा में किसान अपनी फसल बेच देते हैं, तब सरकार द्वारा खरीद शुरू की जाती है और इसके चलते ज्यादातर किसान एसपी से वंचित हो जाते हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर इस व्यवस्था को बदला जाएगा और किसानों के लिए एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X