Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्लाईवुड फैक्टरी के प्रदूषण से दुखी हुए ग्रामीण डीसी के दरबार में पहुंचे

Updated on Monday, September 02, 2024 15:15 PM IST

पंचकूला। रामगढ़-रायपुररानी मार्ग पर स्थित गांव मानक टबरा के निकट चल रही स्टाईलैम प्लाईवुड पर जहरीला पानी खेतों में छोड़ने का आरोप लगाते हुए मानक टबरा के किसान आज जिला उपायुक्त से मिले और उद्योग समूह के खिलाफ शिकायत दी। जिला उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मानक टबरा में स्टाईलैम फैक्ट्री पर जहरीला पानी खेतों में छोड़ने का आरोप, पशुओं में फैल रही बीमारी, धान की फसल हुई खराब, खेत में जाने वाले किसानों को रहे चर्म रोग

मानक टबरा के किसान विक्रम, कृष्ण गोपाल, रणधीर, महावीर वालिया अरुण शर्मा, कुलदीप पोसवाल ने जिला उपायुक्त डॉ.यश गर्ग को दिए ज्ञापन में कहा कि स्टाईलैम फैक्ट्री द्वारा अपने उत्पाद तैयार करते समय केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। उद्योग प्रबंधकों द्वारा केमिकल युक्त पानी को खुले में बहाया जा रहा है।

बारिश का फायदा उठाते हुए यह पानी उद्योग के साथ लगते खेतों में छोड़ा जा रहा है। जिससे किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने बताया कि वह जब अपने खेत में जाते हैं तो पैरों में खुजली व चर्म रोग हो रहे हैं। जो पशु उस खेत में चला जाता है कि या धोखे से बरसाती पानी समझकर केमिकल युक्त पानी पी लेता है तो वह भी बीमार पड़ जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि उद्योग प्रबंधकों द्वारा बरसात का फायदा उठाते हुए बगैर ट्रीट किया हुआ पानी यहां छोड़ा जा रहा है। इस बारे में प्रबंधकों को बार-बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार जब इस उद्योग के विस्तार को लेकर जनता दरबार लगाया गया था तो उस समय भी उनके द्वारा विरोध किया गया था। विरोध के बावजूद प्रशासन की मिलीभगत से यहां उद्योग का विस्तार किया गया और आज जल प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

गांव वासियों के अनुसार यह पानी जमीन में मिलने के कारण आसपास के क्षेत्र में किसानों ने बताया कि अगर प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह उद्योग के बाहर धरना देंगे और रामगढ़ से रायपुर रानी की तरफ जाने वाले मार्ग पर यातायात अवरूद्ध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त ने उनकी समस्या को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।

Readers' Comments
Gurdeep singh Ahluwalia 9/2/2024 8:53:20 PM

The involvement of HPCB cannot be ruled out by ignoring periodic inspections of STP. And channel to discharge the treated water. The chemical treated waste water will contaminate the water level rendering useless for human use.

Ashwani kumar 9/2/2024 8:38:35 PM

It's a really dangerous for health of peoples,environment and willed animals and also cause of cancer for nearly villagers . It is requested that necessary action may kindly be taken against the industry as soon as possible.

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X