Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विधानसभा में भिड़े चौटाला और हुड्डा, विपक्ष की फूट पर मुख्यमंत्री ने ली चुटकी

Updated on Wednesday, October 25, 2017 00:31 AM IST

चंडीगढ़,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । विधानसभा में दादूपुर नलवी नहर और किसानों के मसले पर विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कई बार भिड़ते नजर आए। विपक्ष की इस फूट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छी बात यह है कि दोनों दल एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं।

विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने जब हुड्डा पर किसान विरोधी होने के आरोप जड़े तो हुड्डा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार जेल में है। फिर भी चैन नहीं है। इस बार आपकी बारी है। हुड्डा की इस टिप्पणी पर चौटाला ने सरकार की तरफ अंगुली उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ आप लोगों की मिलीभगत है। वरना तीन साल पहले ही हुड्डा को जेल में होना चाहिए था।

विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने दादूपुर नलवी नहर परियोजना बंद करने को लेकर पिछली हुड्डा सरकार के साथ-साथ मौजूदा मनोहर सरकार को भी घेरा। चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस मिलकर राजनीति कर रहे हैैं। दोनों ही किसान विरोधी हैं।

चौटाला ने विधानसभा में कहा कि नहर को डी-नोटिफाई करने का फैसला पूरी तरह से किसान विरोधी है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। मौजूदा सरकार अपने तीन साल और हुड्डा सरकार 10 वर्षों के कार्यकाल का लोगों को जवाब दे। प्रदेश का 60 फीसद इलाका डार्क जोन में है। 50 फीसद इलाका ट्यूबवेल और 30 फीसद नहरी पानी पर निर्भर है।

चौटाला ने कहा कि प्रदेश को 36 मिलियन एकड़ फीट पानी की जरूरत है, जबकि पानी की उपलब्धता केवल 14 एकड़ मिलियन फीट है। जमीन डी-नोटिफाई करने के लिए कैग की रिपोर्ट को आधार बनाए जाने पर अभय ने कहा कि सरकार को जनहित में फैसला लेना चाहिए। चौटाला ने कहा कि दादूपुर ही नहीं बल्कि कौशल्या डैम और ओटू झील की मिट्टी चोरी की भी जांच कराई जाए। उन्होंने कौशल्या डैम पंचकूला पर सरकार के चहेते लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए हाइड्रो प्रोजेक्ट मंजूर करने के आरोप भी जड़े।



पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार का काम पैसा कमाने का नहीं होता। केवल इसलिए नहर परियोजना को डी-नोटिफाई करना उचित नहीं, क्योंकि किसानों को जमीन का बढ़ा मुआवजा देना पड़ेगा। हुड्डा ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा कि क्या जमीन के डी-नोटिफाई होने का फैसला लागू हो गया है। अगर नहीं हुआ तो फिर सरकार ने बिना सोचे-समझे यह कदम क्यों उठाया। सीएम का धन्यवाद करने पहुंचे किसानों के मामले में हुड्डा ने कहा कि आज भाकियू के सैकड़ों किसानों ने उनसे मुलाकात की। वे डी-नोटिफाई करने के फैसले के विरोध में हैं। हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार कहे तो वे भी दादूपुर नलवी नहर के हक में हजारों किसानों को इकट्ठा कर देंगे। तब मुख्यमंत्री खुद ही उनसे बात कर लें। सरकार को किसान विरोधी बताते हुए हुड्डा ने कहा कि डेढ़ वर्ष बाद राज्य में कांग्रेस की किसान हितैषी सरकार बनेगी। सत्ता में आते ही कांग्रेस इस नहर का निर्माण कराएगी और किसानों को मुआवजा देगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X