चंडीगढ़। जींद की एतिहासिक धरती पर हुई ‘म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप’ हरियाणा जन आशीर्वाद रैली में उमड़े “जन सैलाब“ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है। झूठे वादे करके कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार बनाई और तीनों राज्यों का हाल सबके सामने है। हिमाचल प्रदेश की तो हालत ये हो चुकी है कि वहां के मुख्यमंत्री बोल रहे हैं विकास के लिए पैसा नहीं है, मंत्रियों की सेलरी से लेने पड़ेंगे।
इसी तरह हरियाणा में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा झूठे वादे करके, जनता को बरगलाकर सत्ता हथियाना चाहते हैं। हुड्डा को जनता और हरियाणा की सेवा से कोई मतलब नहीं है। ये लोग जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश को लूटने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा मेरे सवालों के जवाब नहीं दे रहे। 5 तारीख को प्रदेश की जनता खुद हुड्डा को जवाब देगी और 8 तारीख भाजपा की सरकार बनाएगी। 8 अक्टूबर को प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।
जींद की ऐतिहासिक धरती पर हुई ‘म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप’ हरियाणा जन आशीर्वाद रैली
इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा को 85 से ज्यादा सीट जिताकर जनता चंडीगढ़ भेजेगी
रामकुमार गौतम, अनूप धानक, जोगीराम सिहाग, शक्ति रानी शर्मा भाजपा में हुए शामिल
जनआशीर्वाद रैली के दौरान नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, मंत्री अनूप धानक, विधायक जोगीराम सिहाग, हरियाणा जन चेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा, उचाना से पार्षद सुनीता, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य राजकुमार, सीमा देवी, बलवान कूंडू, शैलेंद्र सरपंच कालवा, सतबीर रोड समेत कई नेता भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार होता था, लोगों के सरकारी काम बिना रुपये दिए नहीं होते थे, पूरा सिस्टम ही भ्रष्ट बना रखा था, आज मैं वादा करता हूं कि हुड्डा ने जितने भी रास्ते खराब कर रखे हैं, सरकार बनते ही सभी रास्तों को सीधा कर दूंगा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति न नीयत और न ही नेतृत्व जबकि भाजपा के पास नीति नीयत भी है और नेतृत्व भी हैं। हुड्डा पिता-पुत्र हिसाब मांगते घूम रहे हैं, लेकिन अपना हिसाब भी तो जनता को बताएं, जनता भी जानना चाहती है कि हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल में हरियाणा की क्या हालत हो गई थी।
जींद रैली में उमड़ी हजारों की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गदगद हो गए। नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस खचाखच भरे पंडाल को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि जींद में जब डॉ मंगल सेन और ताऊ देवी लाल की रैली हुई थी और उसके बाद बंपर सीट हरियाणा में जीती थी ठीक उसी तरह इस बार भाजपा को 85 से ज्यादा सीट जिताकर जनता चंडीगढ़ भेजेगी। यह भी दावा करता हूं कि तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
रैली में आज की इस जनसभा में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, हरियाणा के पंचायती राज मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व सांसद संजय भाटिया, जींद विधायक डॉ कृष्ण मिढ़ा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार, कार्तिकेय शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री विशंबर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक कली राम पटवारी, हरियाणा सरकार में चेयरमैन कर्मवीर सैनी और अमरपाल राणा, जींद जिला भाजपा अध्यक्ष तेजेंद्र जिला भाजपा प्रभारी डॉ मदन लाल मुख्य रूप से मौजूद थे।
*कांग्रेस की पाकिस्तान पंथी विचारधारा को स्वीकार नहीं करेगी हरियाणा की जनता : बिप्लव देब*
जन आशीर्वाद रैली में हरियाणा प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि हमारे मोहन लाल बड़ौली ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है और पार्टी को मजबूती देने के लिए वे पूरे हरियाणा में घूम रहे हैं। हुड्डा से पूछना चाहूंगा कि क्या कांग्रेस में ऐसा कोई नेता है जो पार्टी और संगठन के लिए चुनाव लड़ने से मना कर दे। बिप्लब देब ने कहा कि पंजाब के सीएम पाकिस्तानी भाषा बोलते हैं। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल ने कलकत्ता में बेटी की बेरहमी से हुई हत्या पर आज तक एक शब्द नहीं बोला।
बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता किसलिए चाहिए, क्या देश को टुकड़ों में बांटने के लिए सत्ता चहिए। ये सभी लोग पाकिस्तानी भाषा बोलते हैं और हरियाणा ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की पगड़ी का सवाल है और हरियाणा की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की पगड़ी बचाकर इंडी गठबंधन को जवाब देगी और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी।
*कांग्रेस की झूठ की हांडी इस बार नहीं चढेगी:मोहन लाल बड़ौली*
जन आशीर्वाद रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास की एक नई गति आएगी। अभी जनता मुख्यमंत्री के नेतृत्व का सिर्फ ट्रेलर देखा है, पूरी फिल्म चुनाव के नतीजे आने पर दिखेगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा झूठ फैलाया है, चाहे वह आरक्षण खत्म करने का झूठा प्रचार हो या संविधान बदलने की अफवाहें। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की झूठी हांडी पहले ही चढ़ चुकी है, और विधानसभा चुनाव में भी उनके झूठ नहीं चलेंगे।