Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बीजेपी ने 5 साल सिर्फ लटकाया और भटकाया, कांग्रेस करेगी भर्तियों को पूरा:हुड्डा

Updated on Sunday, September 01, 2024 18:41 PM IST


चंडीगढ़: 
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भर्तियों को पूरा करवाने की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत युवाओं की मांगों पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुलिस, ग्रुप-डी और सीईटी के सभी ग्रुप की समेत तमाम लटकी पड़ी भर्तियों को तत्परता के साथ पूरा किया जाएगा। साथ ही चयनित युवाओं कांग्रेस सरकार बनते ही तुरंत प्रभाव से ज्वाइनिंग दी जाएगी।

लटकी पड़ी भर्तियों को पूरा करके चयनित युवाओं को आते ही ज्वाइनिंग देगी कांग्रेस
पेपर की पूरी तैयारी रखें युवा, कांग्रेस सरकार बनते ही शुरू करेगी 1 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया


प्रदेशभर से आए युवाओं से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की लेटलतीफियों और घोटालों से युवा बिलकुल भी हताश व निराश ना हों। वो पेपर के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता रखें। क्योंकि प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस, मौजूदा सरकार की लटकी पड़ी तमाम भर्तियों को बिना किसी देरी के पूरा करेगी। साथ ही कांग्रेस सरकार बनते ही 1 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जिन्हें पहले ही साल में पूरा कर लिया जाएगा। पेपर लीक और भर्ती माफिया को जड़ से खत्म करके कांग्रेस तमाम भर्तियां पूरी तरह पेपर व योग्यता के आधार पर करेगी। इसके लिए कांग्रेस बाकायदा भर्ती विधान और जॉब कैलेंडर जारी करेगी। ये तमाम बातें पार्टी के घोषणापत्र में भी शामिल किए जाएंगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के दर्द को बखूबी समझती है। जबकि बीजेपी ने 10 साल तक भर्तियों को लटकाने, भटकाने और युवाओं को कोर्ट के चक्कर कटवाने का काम किया। बीजेपी अब जाते-जाते भी उन्हें बहकाने की कोशिशों में लगी है। लेकिन युवा अब सरकार की जालसाजियों को समझ चुके हैं। बीजेपी ने 5 साल में भर्तियां करना तो दूर, युवाओं को सीईटी में ही उलझाए रखा। युवाओं से बीजेपी ने हरेक 6 महीने में सीईटी करवाने का वादा किया था। लेकिन 5 साल में बमुश्किल 1 बार सीईटी करवा पाई। क्योंकि बीजेपी की मंशा नौकरियां देने की थी ही नहीं, वो तो सिर्फ युवाओं के हाथ में झुंझुना थमाना चाहती थी, जिसे चुनाव के समय बजाया जा सके। इसीलिए सरकार ने तक कभी सीईटी के बहाने, तो कभी पेपर लीक करवाकर साजिश के तहत भर्तियों को चुनाव तक लटकाए रखा। लेकिन अब युवाओं को और इंतजार नहीं करना पड़ेगा और युवाओं की तमाम मांगों का समाधान निकालना कांग्रेस की प्राथमिकता होगी।  
नेता प्रतिपक्ष ने दोहराया कि कौशल निगम को लेकर भी बीजेपी द्वारा लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि सरकार बनने पर कौशल निगम के तहत लगे कर्मियों को पुख्ता नीति बनाकर रेगुलर किया जाएगा। साथ ही उनके लिए बेहतर वेतन की व्यवस्था की जाएगी। इस ऐलान के बाद बीजेपी के पैरों तले की जमीन निकल गई और उसने आनन-फानन में कौशल कर्मियों को नियमित करने का फर्जी ऐलान कर दिया। जबकि अगर बीजेपी सच में ऐसा कुछ करना चाहती तो उसके पास पूरे 5 साल थे। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान बाकायदा 3 साल और 10 साल की नीति बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया था। लेकिन बीजेपी ने ऐसी कोई नीति नहीं बनाई। बीजेपी सिर्फ जुबानी जमाखर्च करके कौशल कर्मियों की वोट हथियाना चाहती है। पक्की नौकरी देने का काम पहले भी कांग्रेस ने किया था और भविष्य में भी कांग्रेस ही करेगी। इस मौके पर युवाओं ने कहा कि नौकरियों की आस लगाए बैठे बेरोजगार अभ्यार्थियों के सब्र का बांध टूट चुका है। अब उन्हें कांग्रेस से ही आस है। क्योंकि कांग्रेस ने खाली पड़े पदों पर 2 लाख पक्की भर्तियां करने का ऐलान किया है। तमाम युवा इसबार एकजुट होकर कांग्रेस को वोट करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X