Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हुड्डा से बोले सीएम मनोहर लाल, आपने किसान को किसान से लड़वा दिया

Updated on Wednesday, October 25, 2017 00:31 AM IST

चंडीगढ़,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । दादूपुर नलवी नहर परियोजना को लेकर विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने एक दूसरे को कठघरे में खड़ा करते हुए किसान विरोधी होने के आरोप जड़े। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हुड्डा पर आरोप लगाया कि 2008 में ही इस परियोजना को बंद करने की नींव डाल दी गई थी। तब हुड्डा सरकार ने नहर को बरसाती नाले में बदल दिया था।

इनेलो और कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर करीब साढ़े तीन घंटे की चर्चा के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दादूपुर नलवी नहर की योजना 1980 में बनी और 1984-85 में 167 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हुआ। योजना तो यह थी कि यमुना का पानी दक्षिण हरियाणा तक पहुंचाया जाए। एसवाईएल के पानी का उपयोग करने के लिए दादूपुर-नलवी व हांसी-बुटाना नहरें बनाई गई, लेकिन हुड्डा सरकार ने योजना का स्वरूप ही बदल दिया।
 

मनोहर लाल ने कहा कि सबसे बड़ा झटका 2004-05 में तब लगा जब नहर को 12 माह चलाने की बजाय केवल बारिश के दिनों में चलाने का निर्णय लिया गया। फिर 2008 में हुड्डा सरकार ने नहर के साथ बनने वाली डिस्ट्रीब्यूटरी व छोटे माइनरों को भी समाप्त करने का फैसला लिया। उस समय 22 चैनल बनने थे। इन कार्यों के लिए 1200 एकड़ भूमि भी किसानों के विरोध के कारण अधिगृहीत नहीं की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जमीन इसलिए डी-नोटिफाई की, क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं हो रहा था। उन्होंने हुड्डा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपने किसान को किसान से लड़वा दिया। हाई कोर्ट ने इन्हांसमेंट का जो फैसला सुनाया है, उसके खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू पीटिशन डालने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर नहर के बीच की जमीन कोई किसान वापस लेता है तो इस हिस्से में जमीन के नीचे से पाइप लाइन बिछाई जाएगी ताकि पानी आगे तक पहुंच सके।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X