Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

शपथ बाद में लूंगा पहले 24000 भर्तियों की ज्वाइनिंग दूंगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, August 31, 2024 19:39 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस सरकार के झूठ का पर्दाफाश किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भर्ती रोको गैंग ने युवाओं का भविष्य खराब किया है। हम भर्ती करने वाले थे, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला के कांग्रेस नेता जयराम रमेश चुनाव आयोग के पास चले गए और सभी भर्तियां रुकवा दी। 24 हजार युवाओं की भर्तियां हमारे पास तैयार हैं, सिर्फ रिजल्ट घोषित करना बाकी है।

 कांग्रेस के डीएनए में झूठ, राहुल गांधी झूठ की स्क्रिप्ट लिखते हैं, हुड्डा, रणदीप उसे जनता में फैलाते हैं,  पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की पत्रकार वार्ता

जयराम रमेश चुनाव आयोग से अपनी शिकायत वापस लेते हैं और आयोग मंजूरी देता है तो हम तुरंत 24 हजार नौकरियां दे देंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मैं हरियाणा के युवाओं से वादा करता हूं कि 4 अक्टूबर के बाद चुनाव का रिजल्ट आएगा तो मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में लूंगा पहले 24000 भर्तियों की ज्वाइनिंग दूंगा। जब युवा नौकरी लग जाएंगे उसके बाद ही शपथ लूंगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा भाजपा से हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन इनका खुद का हिसाब कहां है पता नहीं। कांग्रेस ने तो अपने 10 साल के कार्यकाल में हरियाणा के विकास पर फुल स्टॉप लगा दिया था, लेकिन भाजपा ने नॉन स्टॉप विकास किया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हुड्डा और रणदीप के कहने पर आयोग में की शिकायत, रुकवाई भर्ती, कांग्रेस नेता शिकायत वापस लें तो तुरंत 24 हजार नौकरी देंगे

 

मेरे 51 दिनों के कार्यकाल में हमने 126 ऐसे बड़े निर्णय लिए जिनका लाभ जनता ले रही है। युवाओं को नौकरी भी दी। जो भी निर्णय लिया उसे कैबिनेट में पास करवाया,पक्का काम किया। लेकिन हुड्डा एंड पार्टी प्रदेश में दुष्प्रचार कर रही है कि भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के तो डीएनए में ही झूठ है। झूठ की स्क्रिप्ट राुहल गांधी लिखते हैं और उस स्क्रिप्ट को फैलाने का काम हुड्डा, सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और कई बड़े नेता करते हैं। सैनी ने कहा कि जब भाजपा ने कांग्रेस से जो 10 सवाल पूछे, तो कांग्रेस ने जवाब देने की जगह इधर-उधर की बातें शुरू कर दी। भाजपा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जो सवाल किए हैं और उनके जवाब की जनता प्रतीक्षा कर रही है। अगर वे सभी सवालों के जवाब नहीं दे सकते, तो कम से कम चार-पांच सवालों के जवाब जरूर दें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस का काम है आगे दौड़, पीछे छोड़, झूठ बोलकर भाग जाओ।

कांग्रेस धारा 370 और 35 ए वापस करने का समर्थन कर रही

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ समझौता किया है, जिसके तहत कांग्रेस पार्टी ने धारा 370 और 35ए को पुन: लागू करने की बात की है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है, जो जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद और अस्थिरता के युग में वापस धकेलने का प्रयास है। नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे कांग्रेस के नेता इस समझौते का समर्थन कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ खड़ा होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि उनकी योजनाएं जम्मू-कश्मीर को फिर से अस्थिरता की ओर ले जाएंगी और यह विकास और शांति के रास्ते पर एक बड़ा अवरोधक होगी।

भाजपा ने 1 लाख 45 हजार नौकरियां दी

भूपेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर काम न करने का आरोप लगाया,जबकि वे उसी सड़क पर चल रहे थे और उसे ठीक से देख नहीं पा रहे थे। कांग्रेस की सरकार के 10 वर्षों में 80 हजार नौकरियों का दावा किया गया था, जो पर्ची और खर्च के माध्यम से दी गई थीं। हुड्डा ने नौकरियां रेवड़ियों की तरह बांटी, उनके खास लोगों और नेताओं के बच्चों को नौकरी दी गई। लेकिन भाजपा सरकार ने बिना किसी पर्ची या खर्च के 1 लाख 45 हजार नौकरियों देने का काम किया है। भाजपा और कांग्रेस की सरकार में यह बड़ा अंतर स्पष्ट देखा जा सकता है। कांग्रेस के 10 वर्षों की तुलना में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है, लेकिन कांग्रेस झूठ बोलने का काम कर रही है और दुष्प्रचार फैला रही है।

अशोक तंवर पर हमला, अब सैलजा को बाहर करने की साजिश

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी है। उस समय के कांग्रेस नेता रहे अशोक तंवर पर हमला किया गया, वो मुश्किल से बच पाए। अब हुड्डा कुमारी सैलजा को बाहर का रास्ता दिखाने की साजिश रच रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सैनिकों का अपमान होता था। भाजपा ने सैनिकों का सम्मान किया। कांग्रेस के शासन में शहीद सैनिक के परिवार को 20 लाख रुपये मिलते थे, भाजपा ने इस राशी को बढ़ाकर 1 करोड़ किया। घायल सैनिक अनुग्रह राशी कांग्रेस में 15 लाख थी, भाजपा ने इसे 35 लाख किया। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल सैनिकों के परिवार वालों को अनुकंपा के आधार पर 6 नौरियां दी, लेकिन भाजपा ने 337 नौकरी दी।

सीएम ने दिखाया 2 रुपये वाला चेक

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस का किसान विरोधी चेहरा दिखाया। नायब सैनी ने बकायदा 2 रुपये वाले चेक की फोटो कॉपी भी दिखाई, जो एक किसान को मुआवजे के रूप में दिया गया था। सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों को अपमानित किया जाता है, फसल खराब होने पर किसानों को  2-2 और 3-3 रुपये के चेक दिए जाते थे। कांग्रेस की सरकार में किसानों की फसलों का भुगतान समय पर नहीं किया था लेकिन भाजपा सरकार ने इस समस्या को दूर किया है और सीधे किसानों के बैंक खातों में पैसा भेजने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने अब तक लगभग 1 लाख 12 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में पहुंचाए। इसके अलावा, हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद को बढ़ावा दिया है। आज सभी फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य है। नायब सैनी ने 10 साल के शासन में, कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 1158 करोड़ का किसानों को मुआवजा दिया, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों की तबाह फसलों के लिए 13 हजार 276 करोड़ रुपए सीधे उनके खातों में जमा किए हैं। यह दिखाता है कि भाजपा सरकार ने किसानों के हक और मुआवजे को प्राथमिकता दी है, जो कांग्रेस के शासनकाल में नहीं हुआ।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X