Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में अक्टूबर से दिसंबर के बीच होगा दूसरा सीईटी

Updated on Saturday, August 31, 2024 19:39 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा प्रदेश में दूसरा कॉमन एलीजीबिल्टी टेस्ट (सीईटी) 24 अक्टूबर से 24 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से चल रही भर्तियों को लेकर उठ रहे सवालों पर आयोग की तरफ से रिपोर्ट जारी करते हुए चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शनिवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल आयोजित किए गए सीईटी के आधार पर भर्ती प्रक्रिया सिरे लगने जा रही है। अब आयोग द्वारा आगामी भर्तियों के मद्देनजर सीईटी की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग चेयरमैन ने कहा कि हरियाणा में भर्तियों के परिणाम का इंतजार कर रहे युवाओं को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को सभी परिणाम चुनाव के बाद ही जारी करने के लिए लेटर भेजा है।

एचएसएससी के चेयरमैन ने भर्तियों पर जारी की रिपोर्ट, अलग-अलग अदालतों में लंबित हैं 2800 केस, कई परीक्षाओं के परिणाम तैयार, चुनाव के बाद होंगे जारी

उन्होंने बताया कि जिन परीक्षाओं का कार्यक्रम तय हो चुका है वह उसी अनुसार आयोजित की जाएंगी। हिम्मत सिंह ने साफ किया कि ग्रुप 56, 57,1,2 और हरियाणा पुलिस का परिणाम 6 अक्टूबर से पहले नहीं आ सकता है। इसके अलावा ग्रुप डी के 2600 पदों का परिणाम तैयार हो चुका है लेकिन यह भी चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा।

चेयरमैन ने कहा कि 24 हजार पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है। 12 से 14 हजार पोस्टों की लिखित परीक्षा व स्क्रीनिंग टेस्ट अभी पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा परीक्षाओं के परिणाम को लेकर रोजाना सवाल किए जा रहे हैं। कुछ पेपर हो गए हैं। कुछ अभी होने बाकी हैं। एक सवाल के जवाब में आयोग चेयरमैन ने बताया कि एचएसएससी से जुड़े करीब 2800 केस विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। जिनकी पैरवी करके उन्हें समाप्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X