चंडीगढ़। चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव में आचार संहित की उल्लंघना करने वालों से सख्ती से निपट रहा है। आयोग की ओर से सत्ता पक्ष के दो मंत्री, तीन विधायकों और पूर्व मंत्री सहित कई लोगों को नोटिस भेजा है। अभी तक चुनाव आयोग के सी-विजिल एप पर तकरीबन एक हजार शिकायतें आई हैं। हरियाणा में पहली अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान से पहले आयोग विधानसभाओं चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए है।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही आयोग को मिली एक हजार शिकायतें
फतेहबाद, महेंद्रगढ़, नूंह व पानीपत में सबसे कम शिकायतें
आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना पर तुरंत नोटिस थमाए जा रहे हैं। अभी तक चुनाव आयोग की ओर से शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता, परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल, पूर्व पंचायत मंत्री एवं टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र बबली, फतेहाबाद से भाजपा विधायक दूड़ाराम, सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांड़ा और उनके भाई व भाजपा नेता गोविंद कांडा के साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को नोटिस थमाया है। यही नहीं चुनाव आयोग के पास आचार संहिता की उल्लंघना की तकरीबन एक हजार शिकायतें पहुंच चुकी है, जिनकी सत्यता जांची जा रही है।
सिरसा और फरीदाबाद में सबसे ज्यादा शिकायतें
सी-विजिल एप पर अभी तक फरीदाबाद और सिरसा में सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। आचार संहिता की उल्लंघना करने पर हलोपा अध्यक्ष और सिरसा विधायक गोपाल कांडा और उनके भाई व भाजपा नेता गोविंद कांडा को भी नोटिस भेजा गया है। चुनाव आयोग द्वारा सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों की सत्यता जांचने के बाद तुरंत नोटिस भिजवाया जाता है। इसके साथ ही आयोग की निगरानी समितियां भी फील्ड में हर गतिविधि पर नजर रख रही है।
जिला शिकायतें
अंबाला 032
भिवानी 018
चरखी दादरी 000
फरीदाबाद 181
फतेहाबाद 006
गुरुग्राम 086
हिसार 062
झज्जर 012
जींद 022
कैथल 054
कुरुक्षेत्र 024
महेंद्रगढ़ 003
नूंह 005
पलवल 010
पंचकूला 068
पानीपत 007
रेवाड़ी 022
रोहतक 105
सिरसा 104
सोनीपत 060
यमुनानगर 085