Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

संकल्प पत्र के लिए अभी तक 26 हजार से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए : धनखड़

Updated on Friday, August 30, 2024 18:37 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय रोहतक में संकल्प पत्र समिति की दूसरी बैठक हुई। बैठक में अभी तक प्राप्त सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। संकल्प पत्र समिति प्रमुख  धनखड़ ने बताया कि अभी तक 26 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।  प्रदेशभर से समाज के हर वर्ग किसान, युवा, महिला, श्रमिक, पूर्व सैनिक, अनुसूचित एव पिछड़े वर्ग के  नागरिकों से सुझाव मिल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि हरियाणा को और बेहतर बनाने के सुझाव मिल रहे हैं। समिति के लिए हर सुझाव बहुमूल्य है और संबंधित सदस्यों द्वारा हर सुझाव पर गहनता से विचार विमर्श किया जा रहा है।

औम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कार्यालय रोहतक में संकल्प पत्र समिति की दूसरी बैठक

बैठक में सिंचाई मंत्री डॉ राव अभय सिंह ने प्रशासनिक सुधार और कर्मचारियों से संबंधित विषयों पर सुझाव रखे। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने ओबीसी समाज से सबंधित सुझावों को विचार हेतु रखा। सांसद कृष्ण लाल पवांर ने अनुसूचित वर्ग से संबंधित विषयों पर प्रमुखता से अपनी बात रखी। कृष्ण लाल पंवार और विधायक भव्य बिश्नोई ने खिलाड़ियों और युवा  वर्ग के हितों से जुड़े विषयों पर अपनी अपनी बात रखी।

डॉ संजय शर्मा ने बैठक में पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे और मेडिकल  छात्रों से संबंधित विषयों को समिति प्रमुख के समक्ष रखा। रोजी मालिक आनंद ने महिलाओं से संबंधित विषयों पर प्राप्त सुझाव बैठक में रखे। डॉ मदन गोयल ने शिक्षा से जुड़े विषयों पर प्राप्त हुए सुझाओं को लेकर अपनी बात रखी।

बेहतरी के लिए समाज के हर वर्ग से प्राप्त हो रहे हैं सुझाव : बोले धनखड़

औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने समिति सदस्यों से कहा कि हमारा संकल्प बेहतर हरियाणा बनाना है। इसलिए  सदस्य अपने अपने निर्धारित किए गए जिलों में लोगों से मिलें और सुझावों लेते हुए इन पर विस्तार से चर्चा करें।  धनखड़ ने कहा कि संकल्प पत्र समिति की तीसरी बैठक सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में होगी। उन्होंने कहा कि  बड़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। उम्मीद है कि सभी सुझावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए 10 सितंबर तक संकल्प पत्र तैयार हो जाएगा।

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार ने पिछले दस वर्षों में समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य किया है। प्रदेश की जनता भाजपा को लगातार तीसरी बार हरियाणा की सेवा करने का अवसर देगी।  बैठक में सिंचाई मंत्री डॉ राव अभय सिंह, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सांसद कृष्ण लाल पंवार,विधायक भव्य बिश्नोई, डॉ संजय शर्मा, रोजी आनंद मालिक, मदन गोयल,प्रदेश मिडिया प्रमुख अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रमुख शमशेर खरक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X