Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में दलित मतदाताओं पर सभी दलों की नजर

Updated on Friday, August 30, 2024 10:29 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के चुनावी रण में उतरे सभी राजनीतिक दलों की नजर प्रदेश के दलित मतदाताओं की तरफ है। पिछले चुनाव में भी दलित और पिछड़ा वर्ग के गठबंधन बनते रहे हैं। किसी समय में प्रदेश के दलित मतदाता एक तरफा बहुजन समाज पार्टी के साथ खड़े दिखाई देते थे। परिणाम स्वरूप बसपा का यहां से सांसद भी बन चुका है और विधायक भी रहे चुके हैं।

भाजपा कर चुकी है दलित सम्मेलन
कांग्रेस फिर से उठाएगी संविधान बचाओ का मुद्दा
जेजेपी ने आसपा तो इनेलो ने बसपा से किया गठबंधन


अब बदले हुए हालातों में पिछले कुछ चुनावों से दलित मतदाता हर बार बदलता रहा है। निकट भविष्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने दलित मतदाताओं पर नजर टिका ली है। हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए नए गठबंधन से भले ही सत्ता की सीढ़ी अभी दूर हो लेकिन चुनाव में यह गठबंधन राजनीतिक समीकरणों को बिगाडऩे में अहम भूमिका निभाएगा। प्रदेश के सभी राजनीतिक दल राज्य के 21 फीसदी दलित मतदाओं को रिझाने में लगे हुए हैं।
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यह मतदाता करीब एक दशक बाद दोबारा कांग्रेस की तरफ चले गए थे। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने हालही में कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय दलित सम्मेलन का आयोजन करके दलितों को दोबारा अपने साथ जोडऩे का प्रयास किया है। इस चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश के दलितों को यह बताने में लगी हुई है कि दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान उनके हित में क्या क्या फैसले लिए गए हैं। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लोकसभा की तर्ज पर इस चुनाव में भी संविधान बचाओ का नारा देते हुए दलितों को अपने समर्थन में लामबंद किया जाएगा। 
हरियाणा की राजनीति में हाशिए पर चल रहा इंडियन नेशनल लोकदल पहले ही बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुका है। इनेलो व बसपा के गठबंधन को जिस तरह से जाट व दलित के गठजोड़ के रूप में पेश किया गया, उसी तरह से जजपा व आसपा के गठबंधन को भी जाट व दलित के गठबंधन के रूप में पेश किया जा रहा है। चंद्रशेखर रावण भीम आर्मी के भी चीफ हैं। हरियाणा में 21 प्रतिशत के आसपास दलित वोट हैं, जो किसी भी राजनीतिक दल की हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं।
विधानसभा की 17 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें मुलाना, साढ़ोरा, शाहाबाद, गुहला-चीका, नीलोखेड़ी, इसराना, खरखौदा, नरवाना, कालांवाली, रतिया, उकलाना, बवानीखेड़ा, झज्जर, कलानौर, बावल, पटौदी और होडल सीटें शामिल हैं। हरियाणा की 35 विधानसभा सीटों पर दलित मतदाताओं का प्रभाव रहता है। जजपा का लक्ष्य इन्हीं सीटों पर है। जिससे वह 2019 की तरह हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका में आ सके। पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में जजपा को जाट और दलितों का अच्छा वोट मिला था, जिसके आधार पर वह 10 विधानसभा सीटें जीतने में कामयाब रही और भाजपा के साथ सत्ता में भागीदार बनी। इस चुनाव में भी जजपा यह कोशिश कर रही है कि हरियाणा की जाट और दलित बाहुल्य सीटों पर उसके उम्मीदवार अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इस गठबंधन के बाद दुष्यंत चौटाला अपने चाचा एवं इनेलो विधायक अभय चौटाला के साथ फिर से आमने-सामने हो गए हैं। चंद्रशेखर व उनकी पार्टी का हरियाणा की दलित बाहुल्य सीटों पर असर रहा है। ऐसे में विधानसभा के चुनावी रण के दौरान एक जैसे समीकरणों के चलते चाचा-भतीजा फिर से आमने सामने होंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X